{"_id":"59eb1ab24f1c1bee688b6a31","slug":"oscer-winner-actress-lupita-nyongo-says-harvey-weinstein-threatened-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस के साथ भी बेडरूम में जबरदस्ती कर चुका है यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोड्यूसर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इस एक्ट्रेस के साथ भी बेडरूम में जबरदस्ती कर चुका है यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोड्यूसर
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
हार्वे वेनस्टाइन
हॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हार्वे वेनस्टाइन पर ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि हार्वे वेनस्टाइन ने न सिर्फ उनका उत्पीड़न किया, बल्कि उनका करियर बर्बाद करने की भी धमकी दी थी। जानें, किस एक्ट्रेस ने लगाया ये आरोप...
Trending Videos
ल्यूपिता न्योंगो
हार्वे वेनस्टाइन पर ताजे आरोप ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस ल्यूपिता न्योंगो ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं हार्वे वेनस्टाइन से 2011 में एक अवॉर्ड सेरेमनी में मिली थी, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई। न्योंगो ने मशहूर अखबार में एक कॉलम के जरिए अपनी बात रखी है। जानें, न्योंगो ने और क्या लिखा...
विज्ञापन
विज्ञापन
ल्यूपिता
हार्वे वेनस्टाइन के बारे में लिखते हुए न्योंगो ने लिखा कि हार्वे वेनस्टाइन ने उन्हें शराब पिलाने की कोशिश की। यहीं नहीं, उनके मसाज की कोशिश की, साथ ही संबंध बनाने की भी। उन्होंने कहा कि उसी मीटिंग के दौरान उन्होंने ये सब हरकतें रेस्टोरेंट में की थी। आगे भी न्योंगो ने काफी कुछ कहा है...
ल्यूपिता न्योंगो
ल्यूपिता न्योंगो ने लिखा कि ये हमारी दूसरी मीटिंग थी। इस दौरान उन्होंने मुझे लंच के बाद अपने घर पर स्क्रीनिंग के लिए बुलाया। उन्होंने आगे लिखा कि हार्वे वेनस्टाइन ने वोदका मंगाया और उसे मुझे पीने के लिए कहा। मैंने मना किया और पूछने पर कहा कि मुझे वोदका पसंद नहीं है। उन्होंने जोर डाला, फिर से मैंने मना कर दिया। फिर जानें, आगे क्या हुआ...
विज्ञापन
ल्यूपिता न्योंगो
न्योंगो ने लिखा, 'हार्वे वेनस्टाइन मुझे घर ले गए। अपने स्टाफ से मेरा परिचय कराया और मुझे अपने बेडरूम में ले गए। मेरे मना करने पर भी ले गए। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारा मसाज करना चाहता हूं। मैंने समझा कि ये मजाक है, पर वो सच नहीं था। मुझे पहली बार लगा कि मैं सेफ नहीं हूं।'
13 एक्ट्रेस के साथ यौन शोषण के आरोप में फंसे फिल्म निर्माता को तगड़ा झटका
ऐश्वर्या से अकेले में मिलना चाहता था ये फिल्म प्रोड्यूसर, कई एक्ट्रेस से रेप का है आरोप
13 एक्ट्रेस के साथ यौन शोषण के आरोप में फंसे फिल्म निर्माता को तगड़ा झटका
ऐश्वर्या से अकेले में मिलना चाहता था ये फिल्म प्रोड्यूसर, कई एक्ट्रेस से रेप का है आरोप

कमेंट
कमेंट X