फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट

Wed, 18 Dec 2024 04:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

फिल्म 'मुफासा-द लायन किंग' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसके हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, उनके बेटे अबराम, आर्यन ने मुख्य किरदारों को अपनी आवाज दी है। इनके अलावा कई बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर्स ने भी बाकी किरदारों को डब किया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dub Mufasa The Lion King Other Dubbing Artists Are Sanjay Mishra Shreyas Talpade
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एक फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म महज अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज नहीं हो रही है, कई भारतीय भाषाओं में भी दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देख पाएंगे। खास बात है कि भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली 'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान, मुफासा की आवाज बने हैं, उन्होंने इस फिल्म के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज में डब किया है। साथ ही कई और नामी बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस फिल्म के कई किरदारों को अपनी आवाज दी है। जानिए, विस्तार से हिंदी में किन-किन कलाकारों ने डब की है, फिल्म ‘मुफासा’ के किरदारों की आवाज।

Shah Rukh Khan Dub Mufasa The Lion King Other Dubbing Artists Are Sanjay Mishra Shreyas Talpade
शाहरुख खान- बेटे आर्यन और अबराम खान ने डब की मुफासा द लायन किंग - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख-अबराम-आर्यन
'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने तो मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, उन्होंने बेबी मुफासा की आवाज को डब किया है। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का बॉलीवुड में यह पहला प्रोजेक्ट माना जाएगा।

Shah Rukh Khan Dub Mufasa The Lion King Other Dubbing Artists Are Sanjay Mishra Shreyas Talpade
पुंबा की आवाज बने संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय मिश्रा 
संजय मिश्रा बॉलीवुड में गंभीर किरदारों को बखूबी निभाते लेते हैं लेकिन उनके निभाए कॉमेडी कैरेक्टर दर्शकों को ज्यादा पसंद आते हैं। यही कारण है कि वह फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ में पुंबा नाम के किरदार को अपनी आवाज दे रहे हैं। फिल्म में पुंबा एक फनी कैरेक्टर है।

Mufasa: शुरू हो गई 'मुफासा द लायन किंग' की एडवांस बुकिंग, शाहरुख खान और अबराम की आवाज सुनने का फैंस को इंतजार  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dub Mufasa The Lion King Other Dubbing Artists Are Sanjay Mishra Shreyas Talpade
श्रेयस तलपदे ने दी है टिमोन के कैरेक्टर को आवाज - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपदे
संजय मिश्रा ने पुंबा के फनी कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है, वहीं पुंबा के दोस्त टिमोन की आवाज श्रेयस तलपदे बने हैं। पुंबा और टिमोन, सिंबा के गहरे दोस्त हैं। पुंबा और टिमोन हमेशा मस्त रहते हैं, साथ ही फिल्म में यह दोनों ऐसी चीजें करते रहते हैं, जिससे दर्शकों को हंसी आ जाती है।

Mufasa The Lion King: शाहरुख की बेटे अबराम संग पहली फिल्म, इन 5 वजहों से भी देखनी चाहिए 'मुफासा: द लायन किंग' 

 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dub Mufasa The Lion King Other Dubbing Artists Are Sanjay Mishra Shreyas Talpade
मकरंद देशपांडे-मियांग चांग दी है रफीकी-ताका के किरदारों को आवाज - फोटो : सोशल मीडिया, @meiyangchang

मकरंद देशपांडे-मियांग चांग 
मकरंद देशपांडे ने रफीकी के किरदार को ‘मुफासा: द लायन किंग’ में अपनी दमदार आवाज दी है। वही ताका की आवाज मियांग चांग बने हैं।
इन सभी बॉलीवुड कलाकारों की आवाज के कारण हिंदी में ‘मुफासा: द लायन किंग’ देखने का रोमांच और भी बढ़ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed