{"_id":"5a642a484f1c1b67268b597b","slug":"shape-of-you-singer-ed-sheeran-get-will-married-soon-with-his-childhood-friend-cherry-seaborn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड के फेमस सिंगर ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर खोला राज-किससे करेंगे शादी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड के फेमस सिंगर ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर खोला राज-किससे करेंगे शादी
Sun, 21 Jan 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड चेरी सीबॉर्न से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी शीरन से अपने सोशल मीडिया पेज पर दी।
2 of 4
उन्होंने अपनी और चेरी की इंस्टग्राम पर बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम दोनों साथ हैं। बताया जा रहा है कि हॉकी प्लेयर चेरी और शीरन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। हाल ही में शीरन अपने 'डिवाइड अल्बम एशिया टूर' में भारत आए थे।
इतना ही नहीं मुंबई में अपनी म्यूजिकल परफॉर्मेंस देते समय शीरन पूरी तरह से भारतीय लिबास में भी नजर आए। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत अपने फेमस गाने 'शेप ऑफ यू' से की। शीरन की म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्होंने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था। बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। मगर वह फेमस तब हुआ जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम 'रेड' में गेस्ट अपीरियंस की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शीरन को अपने गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। उनका यह गाना 44 देशों में नंबर एक पर रहा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।