'स्टार ट्रेक' के एक्टर और गे राइट एक्टिविस्ट जॉर्ज तकाई ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपो पर शनिवार को सफाई दी। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को गलत बताया। जॉर्ज पर एक पुरुष मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
अब 80 साल के इस दिग्गज एक्टर पर लगा पुरुष मॉडल के यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते शुक्रवार को स्कॉट आर ब्रंटन ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि 1981 में जब वह 23 साल के थे, तो उन्हें लॉस एंजिल्स में जॉर्ज के घर में आमंत्रित किया गया था। ब्रंटन ने बताया कि वहां उनकी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया गया था।
पढ़ें: यौन शोषण का आरोपी प्रोड्यूसर निकला खिलाड़ी, खुलासे न हों-हायर किए मोसाद के एक्स-एजेंट
ब्रंटन ने बताया कि जब उनकी आंख खुली तो जॉर्ज तकाई उनके कपड़े उताने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस बात को बीते लगभग 40 साल हो चुके हैं। ब्रंटन के एक दोस्त ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा, 'ब्रंटन ने सालों पहले उसे ये बात बताई थी।'
इस आरोप के बाद शनिवार सुबह जॉर्ज तकाई ने ट्विटर पर सफाई। उन्होंने कहा कि वह ब्रंटन को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि इस प्रकार के आरोप पर उन्हें आश्चर्य हो रहा है। ब्रंटन जिस ईवेंट की बात कर रहे हैं, वह हुआ ही नहीं था।
जॉर्ज ने लिखा, 'मैं ये नहीं जानता कि वह मुझ पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहा है। उसके आरोप के बाद मैंने अपने दिमाग पर बहुत जोर डाला कि क्या मैं मिस्टर ब्रंटन को जानता हूं, लेकिन मैं ये नहीं कह सकता कि मैं उन्हें जानता हूं।'
पढ़ें: नहीं थमेगा 'स्टार वार्स' का रोमांचक सफर, सीरीज में शामिल होंगी तीन और फिल्में, जानें 5 बड़ी बातें