फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सच्ची घटनाओं पर बनी थीं ये पांच डरावनी फिल्में, मजबूत कलेजे वालों की भी हो गई थी हालत खराब

Mon, 04 May 2020 01:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
These 5 Horror Movies Are Based on Frightening True Stories
डरावनी फिल्में - फोटो : ट्विटर

एलियंस, पागल हत्यारों, और भूतों पर बनी डरावनी फिल्में तो आपने खूब देखी होंगी लेकिन सच्ची कहानी पर आधारित फिल्में काफी डरा देने वाली होतीं हैं। ये फिल्में तब और खौफनाक लगती हैं जब दर्शक को पता चलता है कि ऐसा किसी के साथ घटित हो चुका है। हॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जो सच्ची घटना पर आधारित थीं।

These 5 Horror Movies Are Based on Frightening True Stories
The Blair Witch Project - फोटो : ट्विटर

'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट'

1999 में की ये अमेरिकन हॉरर फिल्म भी बेहद डरावनी थी। जिसमें एक रीयल इवेंट को आधार बनाया गया था। इसमें तीन युवा फिल्ममेकर छात्र काली पहाड़ी में छिपते वक्त गायब हो जाते हैं। इसके बाद उनका कोई अता पता नहीं चलता। बाद में इन युवाओं के कुछ वीडियो और साउंड एक्यूपमेंट वहां पाए जाते हैं। जिनके आधार पर पुलिस उनको तलाशती है। एक साल बाद इनके फुटेज रिकवर्ड किए जाते हैं।

These 5 Horror Movies Are Based on Frightening True Stories
Paranormal Activity - फोटो : ट्विटर

'पैरानार्मल एक्टिविटीज'

2007 में रिलीज इस अमेरिकन सुपरनेच्युरल हॉरर फिल्म को ऑरेन पेली ने डायरेक्ट किया था। ये एक ऐसे यंग कपल की कहानी थी जो अपने घर में सुपरनेच्युरल एक्टिविटीज का अनुभव करते हैं। ये कपल अपना घर छोड़ने की बजाए अपने साथ घट रहीं इन घटनाओं को कैमरे में कैद करने का निर्णय लेता है। इस जोड़े के साथ घटने वाली घटनाओं को देखकर हर कोई चकित हो सकता है और उसके मन में डर भी पैदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 Horror Movies Are Based on Frightening True Stories
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर

'द एक्सोरिस्ट'

1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने बड़े-बडों के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें आत्मा घर कर जाती है और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।


 

विज्ञापन
These 5 Horror Movies Are Based on Frightening True Stories
Silent House - फोटो : ट्विटर

साइलेंट हाउस

अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन की डेब्यू फिल्म एक महिला की अलौकिक ताकतों के साथ व्यथित अनुभव की कहानी कहती है जब वह अपने घर के अंदर फंस जाती है। ये कहानी उरुग्वे में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन युगल जोड़ी क्रिस केंटिस और लॉरा लाउ ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed