फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thor Love and Thunder trailer: 'थॉर: लव एंड थंडर' का पहला ट्रेलर हुआ रिलीज, विलेन देख आएगी 'हैरी पॉटर' की याद

Tue, 24 May 2022 11:41 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 24 May 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Trailer: marvel released first trailer of its upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मार्वल के फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के साथ धूम मचाने के बाद अब एक बार फिर मार्वल स्टूडियोज अपनी एक और सुपर हीरो फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहा है। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स एक बार फिर अपनी साल 2011 में आई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट 'थॉर: लव एंड थंडर' लेकर आ रहा है। पिछले दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसमें थॉर एक बार फिर सबकी रक्षा करने के लिए पूरी तरह से अपने पुराने रूप आ गया है।  

Thor Love And Thunder Trailer: marvel released first trailer of its upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

ट्रेलर में दिखा गजब का एक्शन 
'थॉर: लव एंड थंडर' के दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत फिल्म 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी' से फैंस के पसंदीदा किरदार कोर्ग के थॉर के कारनामों की कहानियां सुनाने से होती है। वह बच्चों को बिजली के देवता थॉर के जीवन में हुई घटनाओं के बारे में बताता है, जिसमें वह बच्चों को थॉर के ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर उसके प्यार तक की घटनाओं को शामिल करता है। इसके बाद ट्रेलर में हमें फिल्म के विलेन 'गोर' की पहली झलक देखने को मिलती है, जो अपने आप में खौफनाक लगता है। वह सारे देवताओं के खातमें की कसम खाता है। इसी बीच ट्रेलर में जेन फोस्टर की एंट्री होती है, जो सभी को चौंका देती है। वह फिल्म में माइटी थॉर की भूमिका में नजर आएंगी और थॉर के साथ गौर से लड़ती दिखाई देंगी। ट्रेलर देखने के बाद साफ पता लग रहा है कि फिल्म में भावनात्मक जुड़ाव के साथ ही भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। 

Thor Love And Thunder Trailer: marvel released first trailer of its upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman
thor love and thunder - फोटो : social media

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में हुई 'क्रिश्चियन बेल' की एंट्री 
कंकाल जैसी सफेद स्किन और एक खतरनाक आवाज के साथ, गौर के रूप में क्रिश्चियन बेल का किरदार 'हैरी पॉटर' फिल्मों के लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की याद दिलाता है। ट्रेलर थॉर और जेन के बीच के प्यार को फिर एक बार फैंस के बीच लेकर आता है। 'थॉर: लव एंड थंडर' की कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, हालांकि इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2019 में कर दी गई थी। 'थॉर: लव एंड थंडर' 'रग्नारोक' की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी। अब लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का पहला ट्रेलर मार्वल की दुनिया के दीवानों के लिए आ गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder Trailer: marvel released first trailer of its upcoming upcoming film featuring chris hemsworth and natalie portman
Thor - फोटो : twitter

इन स्टार्स की होगी वापसी
इस फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ 'गॉड ऑफ थंडर' के रूप में वापसी कर रहे हैं। मार्वल की इस फिल्म से क्रिस और निर्देशक तायका वेट्टी की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। सोमवार को लॉन्च हुए ट्रेलर से साफ है कि कुछ मल्टीस्टारर फिल्मों के बाद थॉर का किरदार एक बार फिर गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी की स्टारकास्ट के साथ फिल्म में नजर आएगा। इन दोनों ने इससे पहले फिल्म के तीसरे पार्ट 'थॉर: रग्नारोक' में साथ काम किया था। 'थॉर: लव एंड थंडर' में अन्य कई मार्वल कैरेक्टर्स की भी वापसी हो रही है, जिनमें जेन फोस्टर के रूप में नताली पोर्टमैन सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। वह 'थोर: द डार्क वर्ल्ड' के बाद से किसी भी मार्वल फिल्म में नहीं दिखाई दी थीं। यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed