फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है टॉम क्रूज की ये फिल्म, बॉलीवुड फिल्मों को देगी जबरदस्त टक्कर

Wed, 25 Jul 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
tom cruise mission impossible fallout may earn 10 crore in first day opening

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का न सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी बहुत क्रेज है। लोग टॉम क्रूज की फिल्म देखने के लिए तरस जाते हैं। टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' दुनियाभर में 26 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। यह टॉम क्रूज के धमाकेदार एक्शन फिल्म सीरिज की छठी फिल्म है। हॉलीवुड के सुपरहिट हीरो टॉम क्रूज की इस स्पाई फिल्म की सीरिज की भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है। भारत में यह फिल्म शुक्रवार यानि 27 जुलाई को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज की यह फिल्म 10 करोड़ रुपये तक की शानदार ओपनिंग दे सकती है। 

tom cruise mission impossible fallout may earn 10 crore in first day opening
tom cruise

सूत्रों की मानें तो यह हॉलीवुड फिल्म ओपनिंग के मामले में अक्षय कुमार और अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ सकती है। आपको बता दें कि मिशन इम्पॉसिबल सीरिज की पिछली फिल्म ने भारत में 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग दी थी। इसी को देखते हुए इस बार और ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही हैं। भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कहना आसान है कि टॉम क्रूज की यह फिल्म धमाल मचाने वाली है। जासूस ईथन की राह इस बार भी आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इस बार भी वह और ज्यादा खतरनाक मिशन पर निकलेंगे। 

tom cruise mission impossible fallout may earn 10 crore in first day opening

इस बार मिशन पर कुछ ऐसी गड़बड़ी हो जाएगी जिसे निबटाने के लिए उन्हें काफी सूझबूझ से काम लेना होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन क्रिस्टोफर मैकायर ने किया है। MISSION: IMPOSSIBLE सीरीज की यह पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग रियल 3डी में हुई है। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेनरी कैविल, साइमन पेग, रेबेक फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, शॉन हैरिस, एंजेला बैसेट, वैनेसा किर्बी, मिशेल मोनाहन, एलेक बाल्डविन, वेस बेंटले और फ्रेजरिक शिमिट भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tom cruise mission impossible fallout may earn 10 crore in first day opening

MISSION: IMPOSSIBLE सीरीज भारत में काफी पसंद की गई है और इसकी एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आ चुके हैं। 55 वर्षीय टॉम क्रूज पर उनकी किसी भी फिल्म में उनके उम्र का असर नजर ही नहीं आता है। अब देखना यह होगा कि उनकी ये फिल्म दर्शकों पर कैसा जादू चलाती है। वैसे इस साल रिलीज हुई 'ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि 'मिशन इम्पॉसिबल 6' कितना कमाई कर पाती है। देखें ट्रेलर-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed