फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: इन हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में की दमदार कमाई, 'मार्वल' का दिखा दम

Mon, 02 Dec 2019 07:44 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 02 Dec 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 box office collection in india Avengers Lion King Spider Man Captain Marvel Hobbs
इन फिल्मों ने भारत में की दमदार कमाई - फोटो : अमर उजाला

साल 2019 इस बार बॉलीवुड के लिए धमाकेदार रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की और साथ ही साथ कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े और बनाए। लेकिन 2019 सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के लिए भी शानदार साबित हुआ। कई हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ऐसे में इस स्पेशल पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिन्होंने भारत में धाकड़ कमाई की।

Year Ender 2019 box office collection in india Avengers Lion King Spider Man Captain Marvel Hobbs
Avengers Endgame

एवेंजर्स एंडगेम
26 अप्रैल 2019 को भारत में एवेंजर्स सीरीज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' रिलीज हुई थी। थॉर, आयरनमैन और हल्क जैसे कई सुपरहीरोज से सजी इस फिल्म को भारत में पुरानी सीरीज की फिल्मों की तरह ही ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म न सिर्फ लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में टिकी रही बल्कि फिल्म ने भारत में जमकर कमाई भी की। बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने सिर्फ भारत में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के नाम दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी है।

Year Ender 2019 box office collection in india Avengers Lion King Spider Man Captain Marvel Hobbs
the lion king - फोटो : social media

द लॉयन किंग
19 जुलाई 2019 को एनिमेटिड फिल्म द लॉयन किंग रिलीज हुई थी।  क्या बच्चे और क्या बड़े,  डिजनी की इस फिल्म के ग्राफिक्स ने सभी का दिल जीत लिया था।  फिल्म के निर्देशक जॉन फेवरो इससे पहले भी 'द जंगल बुक' से सभी के दिल पर कब्जा कर चुके हैं। 'द लायन किंग' हिंदी में मुफासा की डबिंग शाहरुख खान ने की थी तो सिम्बा की डबिंग आर्यन खान ने की थी। वहीं फिल्म ने कुल 158.71 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 box office collection in india Avengers Lion King Spider Man Captain Marvel Hobbs
Spider-Man: Far From Home - फोटो : social media

स्पाइडर मैन:फार फ्रॉम होम
2019 के जुलाई महीने में 'स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम' रिलीज हुई थी। मारवल कॉमिक्स के दीवानों के लिए स्पाइडर-मैन किसी सौगात से कम नहीं थी। दरअसल 'एवेंजर्स एडंगेम' में कई सुपरहीरोज का अंत हो चुका है, और 'स्पाइडर-मैनः फार फ्रॉम होम' की शुरुआत इसी के साथ होती है। फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन का किरदार निभाया था। फिल्म ने महज भारत में ही 86.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Year Ender 2019 box office collection in india Avengers Lion King Spider Man Captain Marvel Hobbs
captain marvel - फोटो : social media

कैप्टन मार्वेल
आठ मार्च 2019 को भारत में एमसीयू की फिल्म 'कैप्टन मार्वेल' रिलीज हुई थी। फिल्म कैप्टन मार्वेल नामक सुपरहीरो किरदार के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म में ब्री लार्सन ने कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी। वहीं कैप्टन मार्वल 'एवेंजर्स: एंडगेम' में भी नजर आईं थीं। बता दें कि फिल्म ने भारत में कुल 84.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed