फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: मंगलवार के मुकाबले घटी 'हाउसफुल 5' की कमाई, जानें 'ठग लाइफ' और बाकी फिल्मों का हाल

Thu, 12 Jun 2025 07:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 07:49 AM IST
सार

Housefull 5 And Thug Life: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही। 'हाउसफुल 5' ने अच्छी कमाई की तो वहीं 'ठग लाइफ' की कमाई में गिरावट आई है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों का कलेक्शन।

विज्ञापन
Housefull 5 box office collection day 6 thug life total earning know about other films
हाउसफुल 5, ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं कमल हासन कि फिल्म 'ठग लाइफ' की कमाई में काफी गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा दूसरी फिल्मों ने बुधवार को कितनी कमाई की है। 

Housefull 5 box office collection day 6 thug life total earning know about other films
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धमाल मचा रही है 'हाउसफुल 5'
कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'हाउसफुल 5' ने छठे दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले फिल्म ने पांचवें दिन 11.25 करोड़ और चौथे दिन 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। चूंकि तीसरे दिन रविवार था इसलिए फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपनी झोली में 32.5 करोड़ डाल लिए थे। शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा था। इस दिन फिल्म ने 31 करोड़ का कारोबार किया था। पहले दिन फिल्म ने अच्छी शुरूआत करते हुए 24 करोड़ का कारोबार किया था। इस तरह से अब तक फिल्म की कमाई 119.75 करोड़ रुपये हो गई है।

यह खबर भी पढ़ेंHousefull 5 Day 6 Collection: बुधवार को करोड़ों में रही कमाई, मंगलवार के मुकाबले कम हुआ कलेक्शन

Housefull 5 box office collection day 6 thug life total earning know about other films
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

'ठग लाइफ' ने किया निराश
साउथ के सुपर स्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लोगों को लग रहा था कि कमल हासन ने 38 साल बाद मणि रत्नम के साथ फिल्म बनाई है तो जरूर इसमें कुछ मसाला होगा लेकिन फिल्म की कहानी ने लोगों को निराश किया। यही वजह है कि भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कमाई सातवें दिन तक काफी घट गई। ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ने सातवें दिन 1.22 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की अब तक की कमाई 42.22 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 box office collection day 6 thug life total earning know about other films
फिल्म 'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

'भूल चूक माफ' ने दर्ज कराई मौजूदगी
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शुरुआत में लोगों को हंसी का डोज देते हुए अच्छी कमाई की। अब इस फिल्म की कमाई घट गई है। ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले शनिवार और रविवार को 9.5 और 11.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन फिल्म ने 30 लाख का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक 70.34 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
Housefull 5 box office collection day 6 thug life total earning know about other films
मिशन इंपॉसिबल - फोटो : फेसबुक

'मिशन इंपॉसिबल 8' को भी मिला प्यार
हॉलीवुड की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' का जलवा अभी बरकरार है। 17 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में अभी भी प्यार मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 99.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 26वें दिन यानी बुधवार को फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने 40 लाख तो वहीं हिंदी संस्करण ने 10 रुपये कमाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed