Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thug Life Day 7 Collection Kamal Haasan Movie Suffering To Complete 50 Crore On Box Office After One Week
{"_id":"6849bcfdb61e1ffa1e04c6ad","slug":"thug-life-day-7-collection-kamal-haasan-movie-suffering-to-complete-50-crore-on-box-office-after-one-week-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thug Life Day 7 Collection: सात दिनों में 50 करोड़ को तरसी ‘ठग लाइफ’, बुधवार को और भी घटी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thug Life Day 7 Collection: सात दिनों में 50 करोड़ को तरसी ‘ठग लाइफ’, बुधवार को और भी घटी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:02 PM IST
सार
Thug Life Box Office Report: बहुत कम ऐसा होता है कि मणिरत्नम की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरस जाए और दर्शक फिल्म को पसंद न करें। लेकिन उनकी हालिया रिलीज ‘ठग लाइफ’ के साथ कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते का समय पूरा कर चुकी है। फिल्म को लेकर जितना बज रिलीज से पहले बना हुआ था, रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ‘ठग लाइफ’ की कमाई हर बीतते दिन के साथ घटती जा रही है। जानते हैं बुधवार को कमल हासन की फिल्म कितने रुपए जुटा पाई।
2 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सात दिन में 50 करोड़ भी नहीं छू पाई फिल्म
‘ठग लाइफ’ से कमल हासन को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म उनकी उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी। आलम ये है कि सात दिन बीत जाने के बाद भी ‘ठग लाइफ’ अब तक 50 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है। ‘ठग लाइफ’ की कमाई हर बीतते दिन के साथ कम होती जा रही है। अब बुधवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। जिनके मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘ठग लाइफ’ ने बुधवार को सातवें दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई अभी तक 42.25 करोड़ ही हो पाई है।
3 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
दूसरे ही दिन आधी रह गई थी फिल्म की कमाई
अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही ‘ठग लाइफ’ को लेकर काफी चर्चाएं थीं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज और भी बढ़ गया था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म पूरी तरह से फेल होती दिख रही है। 15.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘ठग लाइफ’ की कमाई दूसरे दिन ही आधी रह गई थी। इसके बाद लगातार फिल्म की कमाई गिरती ही गई। अब फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए तरस रही है।
ठग लाइफ का इवेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम @termericmedia
38 साल बाद साथ आए कमल हासन और मणिरत्नम
'ठग लाइफ' के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम लगभग 38 साल बाद एक साथ वापस आए थे। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि दोनों ‘नायकन’ जैसा कमाल ही फिर से कर पाएंगे। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हो सका। लगभग 180-200 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘ठग लाइफ’ अपने बजट तक को निकालने में पूरी तरह से फेल होती दिख रही है। जिस तरह से फिल्म की कमाई घट रही है, उससे ये उम्मीद भी नहीं है कि फिल्म बजट निकाल पाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
विवादों का भी नहीं मिला फायदा
कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान के चलते 'ठग लाइफ' विवादों में भी रही। ऐसा लगा था कि हो सकता है कि विवादों से फिल्म को कमाई में कोई फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उल्टा फिल्म को इसका नुकसान उठाना पड़ गया और कर्नाटक में फिल्म की रिलीज पर ही रोक लगा दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।