फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Konkona SenSharma: रणवीर शौरी ने जिस रिश्ते की तरफ साल भर पहले किया इशारा, अब जाकर कोंकणा को मिल गया वो किनारा

Wed, 11 Jun 2025 09:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jun 2025 09:13 PM IST
सार

Konkona Sen Sharma-Amol Parashar: पिछले कुछ दिनों से कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कोंकणा के रिलेशनशिप को लेकर उनके पूर्व पति रणवीर शौरी पहले ही कुछ हिंट दे चुके हैं।

विज्ञापन
When Ex Husband Ranvir Shorey Indicated Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relationship
कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी और अमोल पाराशर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

45 साल की अभिनेत्री कोंकणा सेनशर्मा और 38 साल के अभिनेता अमोल पाराशर के बीच के रिश्तों को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, उनके पीछे की असलियत जानने के लिए इन दिनों हिंदी फिल्म जगत से जुड़ा हर शख्स बेचैन है। लेकिन, किसी को भी ये ध्यान नहीं है कि ये सब कोंकणा और अमोल की पिछली फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ के समय से चला आ रहा है। दोनों के रिश्तों पर खुद कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी तक मोहर लगा चुके हैं।

When Ex Husband Ranvir Shorey Indicated Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relationship
अमोल पाराशर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, अमोल पाराशर चाहते रहे हैं कि किसी तरह उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की हर तरफ चर्चा होती रहे और पांच साल पहले अभिनेता रणवीर शौरी से तलाक ले चुकी कोंकणा सेनशर्मा की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के निर्माता भी कुछ कुछ ऐसा ही चाह रहे हैं। ऐसे में अमोल और कोंकणा अपने कथित ‘अफेयर’ की खबरों के खुद ही खूब मजे रहे हैं। ये खबरें लंबे अरसे से हिंदी फिल्म जगत में तैरती रही हैं और सूत्र बताते हैं कि इनको अमोल की पीआर टीम ही खूब हवा देती रही है।
When Ex Husband Ranvir Shorey Indicated Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relationship
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमोल ने तो इस बारे में गजब की साफगोई दिखाते हुए ये तक कह दिया, “लोग अगर लिंक अप की खबरें ही चटखारे लेकर पढ़ना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं? इस तरह की खबरों के व्यूज भी भर भरकर आते हैं।” शादी की बात पर अमोल पहले भी कई बार खुलकर बात कर चुके हैं कि इस बारे में अब उनके घरवालों ने भी दबाव बनाना बंद कर दिया पर पता नहीं बाहरवाले उनकी शादी को लेकर इतना क्यूं चिंतित रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
When Ex Husband Ranvir Shorey Indicated Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relationship
अमोल पाराशर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमोल का मानना रहा है कि शादी योजना बनाकर नहीं हो सकती, ये जब होनी होगी तब हो ही जाएगी। वह कहते हैं, “इसमें इतना तूफान खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं भी चाहता हूं कि जिंदगी मुझे कदम कदम पर चौंकाती रहे। और, जैसे ही ऐसी कोई चौंकाना वाली बात मेरे जीवन में होगी, मैं भी इसका एलान सोशल मीडिया पर कर ही दूंगा।” वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के अलावा अमोल इन दिनों सोनी लिव की वेब सीरीज ‘कुल: द लेगेसी ऑफ रायसिंघ्ज’ में भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
When Ex Husband Ranvir Shorey Indicated Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relationship
कोंकणा सेन शर्मा और मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2009 में यशराज फिल्म्स रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने वाले अमोल को अब भी बड़े परदे पर एक ऐसे किरदार की तलाश है, जो उनका नाम घर घर तक पहुंचा दे। वहीं, कोंकणा सेनशर्मा पिछले साल रिलीज वेब सीरीज ‘किलर सूप’ के बाद एक और दमदार किरदार ओटीटी के लिए करने की इच्छुक रही हैं। अमोल से अपने रिश्ते पर उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। कोंकणा और अमोल की पिछली फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ के समय भी दोनों के अफेयर की खबर फैली थी, और तब एक वायरल पोस्ट पर रणवीर शौरी ने भी अपनी स्वीकृति की मोहर लगाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed