ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ समय से साथ हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। वही, पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने इन अफवाहों पर विराम भी लगा दिया था। इस बीच, ऋतिक की चचेरी बहन पश्मीना रोशन ने सबा के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है।
Pashmina Roshan: सबा आजाद को अपनी बहन मानती हैं ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, बोलीं- मैं उनको पाकर खुश हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए पश्मीना से ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह तीन या चार शब्दों में अपने रिश्ते को बयां नहीं कर सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ एक हफ्ता बिताने के बाद ही उन्हें यह बताया जा सकता है कि वह कितनी अच्छी हैं।
पश्मीना ने आगे कहा, "कई बार मैं भूल जाती हूं कि वह मेरे भाई की गर्लफ्रेंड है और मैं सोचती हूं कि यह मेरी बहन है। मेरी दोस्त है। तुम उसके साथ क्यों घूम रहे हो? चलो उसके साथ घूमते हैं।" उन्होंने सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा कि वह अपनी जिंदगी में सबा को पाकर खुश हैं।
पश्मीन ने कहा, "ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसके बारे में मैं उनसे बात न कर पाऊं। मुझे पता है कि जब मैं उन्हें कुछ बताती हूं तो वह मुझे जज नहीं करती हैं। जब भी मैं उनके साथ कोई खुशी का पल साझा करती हूं तो वह मेरे लिए खुश होती हैं। जब मैं उन्हें अपनी जिंदगी में किसी विवाद के पल के बारे में बताती हूं, तो वह भी मेरे लिए उतनी ही परेशान होती हैं जितनी मैं। और वह मेरे साथ बैठकर मेरी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करती हैं।"
बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने साल 2022 में करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि यह जोड़ा अपने रिश्ते को गुप्त रखना पसंद करता है, लेकिन उनकी सार्वजनिक उपस्थिति और प्यार भरे सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर ध्यान आकर्षित करते हैं।
Salman Khan: सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी मोटी रकम, हुआ बड़ा खुलासा