{"_id":"665823d166bc49defa03b063","slug":"illegal-season-3-twitter-review-fans-reacted-on-neha-sharma-and-piyush-mishra-show-says-its-a-treat-to-watch-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Illegal Season 3: 'इललीगल सीजन 3' हुआ लीगली पास, दर्शकों को नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा की एक्टिंग लगी लाजवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Illegal Season 3: 'इललीगल सीजन 3' हुआ लीगली पास, दर्शकों को नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा की एक्टिंग लगी लाजवाब
Thu, 30 May 2024 12:42 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 30 May 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
इललीगल सीजन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी इंतजार के बाद 'इललीगल सीजन 3' आखिरकार दर्शकों के सामने आ ही गया। इस शो में नेहा शर्मा और पीयूष मिश्रा के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम और इरा दुबे जैसे मंझे हुए कलाकर अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा के इस सीजन में पहली बार नील भूपालम ही नजर आ रहे हैं। जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे इस शो को ट्वीटर पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है चलिए आपको बताते हैं ---
नेहा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इललीगल सीजन 3' में नेहा शर्मा अपने अभिनय से दर्शकों को चकित करने में कामयाब रही हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, 'इस शो की जान नेहा शर्मा हैं। उन्होंने बेहतरीन काम किया है। उनके अभिनय में कोई खामी नहीं निकाली जा सकती है'।
इललीगल सीजन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
'इललीगल सीजन 3' के पहले एपिसोड को देखने के बाद एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इस शो को पियूष मिश्रा के लिए देखा जा सकता है। वे इस शो की जान और आत्मा हैं। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
इललीगल सीजन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा जैसे मंझे कलाकारों से सजे इस शो को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कोर्ट रूम ड्रामा के इस नए सीजन को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'इस शो के एपिसोड को एक के बाद एक लगातार देखा जा सकता है। यह एक बेहतरीन शो है। इसकी कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है। काफी समय बाद कुछ इतना लाजवाब देखने को मिला है'।
विज्ञापन
नेहा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इललीगल सीजन 3' को परफेक्ट सीजन नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिर भी इसमें खामियां ढूंढना मुश्किल है। यह देखने लायक शो है। इसके सभी किरदार प्रशंसा के पात्र है। सबने अपने हिस्से के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है, लेकिन पियूष मिश्रा की एक्टिंग के क्या कहने हैं'।