फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने 'सेनापति' बन लौटे कमल हासन, निर्माताओं ने जारी किए 'इंडियन 2' के कई पोस्टर

Mon, 15 Apr 2024 12:37 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 15 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Indian 2 makers unveil new posters of Kamal Haasan as Senapathy on tamil new yera film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच आगामी राजनीतिक थ्रिलर फिल्म के निर्माताओं ने नए पोस्टर साझा किए हैं, जिनमें कमल हासन को उनके प्रतिष्ठित सेनापति अवतार में दिखाया गया है।

Indian 2 makers unveil new posters of Kamal Haasan as Senapathy on tamil new yera film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

14 अप्रैल को कमल हासन अभिनीत 'इंडियन 2' के निर्माताओं ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर आगामी फिल्म से दमदार पोस्टर साझा किए। निर्माताओं ने लिखा, 'सेनापति इंडियन-2 में जीरो टॉलरेंस के साथ पुनर्जीवित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून 2024 से सिनेमाघरों में महाकाव्य सीक्वल के लिए तैयार रहें। जहां भी अन्याय होता है, इसे रेड अलर्ट मानें। इंडियन 2।'

View this post on Instagram

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)

Indian 2 makers unveil new posters of Kamal Haasan as Senapathy on tamil new yera film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर में कमल हासन को सेनापति के रूप में उनके दो अलग-अलग लुक में अवतार में देखा जा सकता है। पोस्टर में बैकग्राउंड में ऊंचा लहराता हुआ एक भारतीय झंडा भी दिखाया गया है। निर्माताओं ने राजनीतिक थ्रिलर फिल्म के चार पोस्टर तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में इंडियन 2, भारतीयुडु 2 और हिंदुस्तानी 2 के रूप में साझा किए। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक आगामी फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है, जिससे उत्सुक प्रशंसक रिलीज की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
Randeep Hooda: सरबजीत सिंह के हत्यारे अमीर सरफराज की मौत पर रणदीप हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- आज न्याय हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 makers unveil new posters of Kamal Haasan as Senapathy on tamil new yera film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन ने 1996 की फिल्म इंडियन में दो भूमिकाएं निभाईं, एक पिता की और एक उनके बेटे की। पिता को एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चित्रित किया गया था, जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग व्यक्ति के रूप में भी काम करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अच्छी कमाई की। वहीं अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' में भाग एक की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
GOAT: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना 'व्हिसल पोडु' रिलीज, फैंस पर चला विजय की आवाज के साथ मूव्स का जादू

विज्ञापन
Indian 2 makers unveil new posters of Kamal Haasan as Senapathy on tamil new yera film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हसन इससे पहले फिल्म पर अपडेट साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने 'इंडियन 2' और 'इंडियन 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'इंडियन 2' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है, जिसके खत्म होने पर टीम 'इंडियन 3' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करेगी। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मनंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने रेड जाइंट मूवीज के सहयोग से किया है। अनिरुद्ध रविचंदर धुन बनाने वाले हैं। 'इंडियन 2' और 'इंडियन 3' दोनों की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है।
War 2: अब ऋतिक रोशन के साथ एयरक्राफ्ट सीक्वेंस शूट करने के लिए तैयार जूनियर एनटीआर, 'वॉर 2' पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed