सब्सक्राइब करें

Directors: सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं ये निर्देशक, ट्विस्ट ऐसा कि कुर्सी नहीं छोड़ पाते दर्शक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर का एक खास दर्शक वर्ग रहा है। इस विधा में कई निर्देशकों ने अपना नाम कमाया है। उन्होंने दर्शकों को रोमांच से भरपूर फिल्में दी हैं। इनमें श्रीराम राघवन, नीरज पांडे, निशिकांत कामत और सुजॉय घोष प्रमुख नाम हैं। ये चारों निर्देशक अपने अनोखे कहानी कहने के अंदाज और जटिल कहानियों के लिए जाने जाते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Film Directors Who Known to Suspense Thriller Movies Sriram Raghavan Neeraj Pandey Nishikant Kamat Sujo
श्रीराम राघवन, नीरज पांडे और निशिकांत कामत - फोटो : इंस्टाग्राम @sriram.raghavanofficial/@neerajpofficial/@shaaileshrsingh

भारतीय सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर का एक खास दर्शक वर्ग रहा है। इस विधा में कई निर्देशकों ने अपना नाम कमाया है। उन्होंने दर्शकों को रोमांच से भरपूर फिल्में दी हैं। इनमें श्रीराम राघवन, नीरज पांडे, निशिकांत कामत और सुजॉय घोष प्रमुख नाम हैं। ये चारों निर्देशक अपने अनोखे कहानी कहने के अंदाज और जटिल कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

Indian Film Directors Who Known to Suspense Thriller Movies Sriram Raghavan Neeraj Pandey Nishikant Kamat Sujo
श्रीराम राघवन - फोटो : इंस्टाग्राम @sriram.raghavanofficial

श्रीराम राघवन

श्रीराम राघवन भारतीय सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के मास्टर माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही सस्पेंस वाले सिनेमा से की थी। उनकी फ़िल्म 'एक हसीना थी' ने दर्शकों को यह दिखाया कि वह किस हद तक सस्पेंस और प्रतिशोध की कहानी को दिलचस्प तरीके से पेश कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने 'जॉनी गद्दार' में ट्रेजेडी और सस्पेंस के मेल को बखूबी दिखाया। राघवन की सबसे चर्चित फिल्म 'अंधाधुन' रही है, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने सस्पेंस और डार्क ह्यूमर को इतनी खूबसूरती से बुना कि यह एक मास्टरपीस बन गई। 

Indian Film Directors Who Known to Suspense Thriller Movies Sriram Raghavan Neeraj Pandey Nishikant Kamat Sujo
नीरज पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @neerajpofficial

नीरज पांडे

नीरज पांडे की फिल्मों में सस्पेंस के साथ-साथ वास्तविक जीवन के घटनाक्रम और थ्रिल का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। उनकी पहली फिल्म 'अ वेडनेसडे' ने उन्हें एक शानदार कहानीकार के रूप में स्थापित किया। फिल्म की कहानी में सस्पेंस को जिस तरीके से पेश किया गया है, वह दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है। इसके बाद आई 'स्पेशल 26' एक और बढ़िया थ्रिलर फिल्म थी, जो असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित थी। पांडे की फिल्म 'बेबी' भी काफी चर्चित रही है, जिसमें उन्होंने सस्पेंस, थ्रिल और देशभक्ति की भावनाओं का बेहतरीन संयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Film Directors Who Known to Suspense Thriller Movies Sriram Raghavan Neeraj Pandey Nishikant Kamat Sujo
सुजॉय घोष - फोटो : इंस्टाग्राम @sujoyghoshofficial

सुजॉय घोष

सुजॉय घोष सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में अपने अनोखे दृष्टिकोण और पटकथा के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म 'कहानी' एक मील का पत्थर मानी जाती है, जिसमें विद्या बालन ने प्रमुख भूमिका निभाई हैं। फिल्म की कहानी और प्लॉट ट्विस्ट ने दर्शकों को हिला कर रख दिया था। घोष ने दिखाया कि कैसे एक महिला प्रधान फिल्म में भी सस्पेंस और थ्रिल को बेहद खूबसूरती से गढ़ा जा सकता है। 'कहानी 2' और 'बदला' जैसी फिल्मों में भी घोष ने सस्पेंस और थ्रिल के नए आयाम दिखाए।

Veer-Zaara: ‘वीर-जारा’ की सिनेमाघरों में वापसी, इस दिन दोबारा रिलीज होगी शाहरुख-प्रीति की रोमांटिक ड्रामा

विज्ञापन
Indian Film Directors Who Known to Suspense Thriller Movies Sriram Raghavan Neeraj Pandey Nishikant Kamat Sujo
निशिकांत कामत - फोटो : इंस्टाग्राम @shaaileshrsingh

निशिकांत कामत

निशिकांत कामत की फिल्मों में भी कमाल का सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्म 'दृश्यम' है। हालांकि, ये एक रीमेक फिल्म है। कामत की अन्य फिल्में जैसे 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' भी थ्रिलर जॉनर में उनके कौशल को दर्शाती हैं। उनकी फिल्मों में किरदारों की गहराई और सस्पेंस दर्शकों को झकझोर कर रख देते हैं।

Alia Bhatt: आलिया और रणबीर की प्रपोजल वाली तस्वीर देख रोने लगे थे रणवीर सिंह, अभिनेत्री भी हो गई थीं हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed