सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय अभिनीत आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच निर्माताओं ने शनिवार को इसका आधिकारिक शीर्षक ट्रैक रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
Indian Police Force: इंडियन पुलिस फोर्स का 'जय हिंद' गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शो का टाइटल सॉन्ग वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किया है। इस गाने को संगीतकार और गायक लिजो जॉर्ज ने डीजे चेतस के साथ मिलकर तैयार किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जय हिंद...इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर।
जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ फैंस सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, "माइंड-ब्लोइंग सॉन्ग।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "19 जनवरी का और इंतजार नहीं कर सकते।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
इंडियन पुलिस फोर्स उन भारतीय पुलिस अधिकारियों की निस्वार्थ भक्ति, प्रतिबद्धता और देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन देने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। ट्रेलर में सिद्धार्थ के साथ शिल्पा और विवेक की भी झलक लोगों को देखने को मिली थी। इस वेब सीरीज से सिद्धार्थ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए यह रोहित शेट्टी का भी पहला प्रोजेक्ट है।
Taapsee Pannu: इस दिन रिलीज होगी 'फिर आई हसीन दिलरुबा', तापसी पन्नू ने साझा किया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट