फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Stars: कपिल से तेजस्वी प्रकाश तक, कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं टीवी के ये सितारे, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 03 Jan 2024 05:37 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Indias Highest Paid TV Stars Who Charge Huge Fees for Huge Episodes Kapil Sharma Tejasswi Prakash Dilip Joshi
टीवी स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें है, जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ खूब लोकप्रिय भी हैं। अपनी अदाकारी और प्रतिभा से ये सितारें आज करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। दर्शकों के प्यार के साथ-साथ इन सितारों की झोली में पैसों की भी खूब बारिश हो रही है। अपने शो के लिए प्रति एपिसोड ये सितारें जितनी फीस चार्ज करते हैं, वो सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। इस लिस्ट में कपिल शर्मा से लेकर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश तक का नाम शामिल है, तो चलिए आपको बताते हैं कि ये सितारे प्रति एपिसोड कितनी फीस लेते हैं।

Indias Highest Paid TV Stars Who Charge Huge Fees for Huge Episodes Kapil Sharma Tejasswi Prakash Dilip Joshi
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात कपिल शर्मा की, जिन्हें चाहे स्टैंडप कॉमेडियन कह लिजिए या फिर अभिनेता और गायक। कपिल शर्मा टैलेंट की खान हैं, जिसका वो खूब फायदा उठाते हैं और दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी करते हैं। द कपिल शर्मा शो से वे दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए। 2016 में पहली बार ये शो ऑन एयर हुआ और आज भी टीवी पर जमा हुआ है। इस शो के होस्ट के रूप में कपिल की लोकप्रियता भी जबरदस्त बढ़ी। वे इस शो में अपने एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपये की फीस लेते हैं, जो छोटे पर्दे पर किसी भी कलाकार को दी जाने वाली बहुत बड़ी रकम है। 
Saindhav: सैंधव का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने के लिए दिखी पिता की जद्दोजहद, वेंकटेश-नवाजुद्दीन ने मचाया धमाल

Indias Highest Paid TV Stars Who Charge Huge Fees for Huge Episodes Kapil Sharma Tejasswi Prakash Dilip Joshi
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में दूसरा नाम टेलीविजन के बेहद चहेती अभिनेत्री रुपाली गांगुली का है। अपने शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचाने जाने वाली रुपाली को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इस शो में अपने किरदार की लोकप्रियता के बदौलत रुपाली प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये की फीस लेती हैं, जो टीवी पर किसी भी अभिनेत्री को दी जाने वाली काफी बड़ी फीस है। 
Carrie Bernans: ब्लैक पैंथर स्टार कैरी बर्नांस हादसे में बुरी तरह घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indias Highest Paid TV Stars Who Charge Huge Fees for Huge Episodes Kapil Sharma Tejasswi Prakash Dilip Joshi
हर्षद चोपड़ा और गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में तीसरा नाम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हर्षद चोपड़ा का है। हर्षद में अपने किरदार के अभिमन्यु बिरला के लिए प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये की फीस लेते हैं। वहीं, गौरव खन्ना अनुपमा में अपने रोल के लिए प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। 
 

विज्ञापन
Indias Highest Paid TV Stars Who Charge Huge Fees for Huge Episodes Kapil Sharma Tejasswi Prakash Dilip Joshi
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 जीत कर चर्चा में आई तेजस्वी प्रकाश भी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री हैं। तेजस्वी अपने शो नागिन 6 के लिए प्रति एपिसोड 2 लाख की फीस चार्ज कर रही थी। तेजस्वी खतरों की खिलाड़ी 10 समेत कई रियल्टी शो का भी हिस्सा रह चुकी हूं। 
South Actress: शादीशुदा अभिनेताओं पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, खूब उड़े थे इनके अफेयर के चर्चे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed