फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dua Lipa: भारत में छुट्टियां मनाने आईं इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा, तस्वीरों में राजस्थान में मस्ती करती आईं नजर

Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
सार

दुआ लीपा के फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। वहीं, भारतीय फैंस को यह दानकर बेहद खुशी हो रही है कि सिंगर भारत में छुट्टियां मनाने के लिए आई हुई हैं। 

विज्ञापन
International Pop singer Dua Lipa Enjoyed Holidays in India shares vacation Photos with fans see here
दुआ लीपा - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल पॉप सिंगर दुआ लीपा अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दुआ लीपा के भारत भी कई दीवाने हैं। उनके गाए गाने आज के युवाओं को बेहद पसंद आते हैं। दुआ लीपा इन दिनों भारत में हैं। दुआ भारत में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची हैं, जहां वह खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरान की कई तस्वीरें साझा कीं हैं। 

International Pop singer Dua Lipa Enjoyed Holidays in India shares vacation Photos with fans see here
दुआ लीपा - फोटो : सोशल मीडिया

पॉप सिंगर दुआ लीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये तस्वीरें देखखर उनके फैंस को तुरंत अंदाजा हो गया कि वह राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। दुआ लीपा ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, 'मेरी तरफ से आपको हैप्पी हॉलिडे, आने वाले साल के लिए प्यार, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां भेज रही हूं।' बता दें कि काफी लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि गायक वास्तव में भारत में हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by DUA LIPA (@dualipa)

International Pop singer Dua Lipa Enjoyed Holidays in India shares vacation Photos with fans see here
दुआ लीपा - फोटो : सोशल मीडिया

दुआ लीपा के फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। वहीं, भारतीय फैंस को यह दानकर बेहद खुशी हो रही है कि सिंगर भारत में छुट्टियां मनाने के लिए आई हुई हैं। अपने तस्वीरों में दुआ लीपा ने राजस्थान की खुबसूरती को भी कैद किया है। उन्होंने राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर लोगों की भी तस्वीरें साझा की हैं। फैंस को गायक का ये पोस्ट बहुत पसंद आया है। इन तस्वीरों में उनके भारतीय फैंस को भारत के प्रति उनका प्यार देखने को मिला।

Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी फैंस को बधाई शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
International Pop singer Dua Lipa Enjoyed Holidays in India shares vacation Photos with fans see here
दुआ लीपा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ साल पहले एक बातचीत में पॉप सिंगर दुआ लीपा ने अपनी प्रेरणा और संगीत के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'यह वास्तव में पुरानी यादें थीं, वह एहसास जो उसने मुझे दिया। संगीत की ऊर्जा, जिस तरह से मेरे माता-पिता ने इसके बारे में महसूस किया, घर पर नृत्य करना, यहीं से मेरी यादें जुड़ी हैं। हर बार जब मेरे माता-पिता उन गानों को दोबारा बजाते हैं, तो यह मुझे उसी समय में वापस ले जाती हैं।'

विज्ञापन
International Pop singer Dua Lipa Enjoyed Holidays in India shares vacation Photos with fans see here
दुआ लीपा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, 'मुझे वह यादें बहुत पसंद हैं और मैं उन्हें संवारना चाहती थी। मेरे लिए जो महत्वपूर्ण था, वह उस भावना को फिर से बनाने की कोशिश करना था, जिसे मैंने महसूस किया था लेकिन मुझे लगता है कि एक नए और आधुनिक तरीके से बनाना है।' 

एनिमल का जलवा बरकरार, 25वें दिन किया इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed