फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jab Mila Tu: गोवा की गलियों से निकली आज के समय की कहानी, नकली एहसास और असली संगीत का अनोखा मेल

Tue, 16 Jan 2024 06:50 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jan 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jab Mila Tu series goes through a unique journey of age love and friendship starring Mohsin Khan Eisha Singh
जब मिला तू सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बदलते समय के साथ प्रेम कहानियों का भी स्वरूप बदलता जा रहा है। अब ऐसा नहीं रहा कि लड़का और लड़की मिले और प्रेम हो गया। कुछ प्रेम कहानियां अप्रत्याशित परिस्थितियों, उथल-पुथल और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से होकर भी गुजरती हैं।  जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रही सीरीज 'जब मिला तू' की कहानी आज के समय के उम्र, प्यार और  दोस्ती के अनोखे सफर से गुजरती है। इस सीरीज में मोहसिन खान, ईशा सिंह, प्रतीक सहजपाल और अलीशा चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

Jab Mila Tu series goes through a unique journey of age love and friendship starring Mohsin Khan Eisha Singh
जब मिला तू सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोवा की पृष्ठिभूमि पर बनी वेब सीरीज 'जब मिला तू'  एक मनमौजी सुपरस्टार गायक मैडी और शेफ अनेरी की कहानी है। उन्हें एक अप्रत्याशित परिस्थिति की वजह से एक एक छत के नीचे रहने पर मजबूर होना पड़ता है। शेफ अनेरी झूठी प्रेम कहानी गढ़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती है और मैडी नकली रोमांस दिखाने के लिए एक अभिनेत्री को किराए पर लाता है। इसके बाद शेफ अनेरी और मैडी के जीवन में आगे क्या घटनाक्रम आते हैं, 24 एपिसोड की कहानी इसी के इर्द  गिर्द घूमती है।  

Jab Mila Tu series goes through a unique journey of age love and friendship starring Mohsin Khan Eisha Singh
जब मिला तू सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'जब मिला तू'  में मैडी की भूमिका निभा रहे अभिनेता मोहसिन खान कहते हैं, 'इस सीरीज में मैडी के  किरदार में  कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव हैं। मुझे जब बताया गया कि मैं एक संगीतकार की भूमिका निभा रहा हूं, तो मेरे दिमाग में सबसे पहले  जिम मॉरिसन का नाम आया। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने अपना 12 किलो वजन कम किया।'  शेफ अनेरी की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ईशा सिंह कहती हैं, 'यह किरदार निभाना बहुत रोमांचक था, यह किरादर मेरे निजी जीवन से बहुत मेल खाता है, क्योंकि मुझे खुद ही खाना बनना बहुत पसंद हैं। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान ऐसा महसूस हुआ कि खुशी के माहौल में हम अपने दोस्तों के साथ हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jab Mila Tu series goes through a unique journey of age love and friendship starring Mohsin Khan Eisha Singh
जब मिला तू सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'जब मिला तू' में जिगर की भूमिका निभा रहे अभिनेता प्रतीक सहजपाल कहते हैं, 'इस सीरीज की प्रेम कहानी बहुत ही उथल -पुथल है। इसमें मेरा जिगर का ऐसा किरदार है, जो किसी की भावनाओं से प्रभावित नहीं होता है। इस तरह का किरदार पहले मैंने कभी नहीं निभाया है। इस किरदार को निभाने के लिए मैं कई दिनों तक भूखा रहा, यहां तक पानी भी नहीं पिया, ताकि किरदार वास्तविक लगे।' मिंट की भूमिका निभा रही अभिनेत्री अलीशा चोपड़ा कहती हैं, 'मिंट का किरदार निडर और स्टाइलिश है। वह संपूर्ण परफेक्शन में विश्वास करती है। और,  हर चीज में अपना रास्ता तलाश लेती है। गोवा में इस शो की शूटिंग का अनुभव शानदार था।' 

विज्ञापन
Jab Mila Tu series goes through a unique journey of age love and friendship starring Mohsin Khan Eisha Singh
जब मिला तू सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'जब मिला तू’ का प्रसारण 22 जनवरी 2024 से जियो सिनेमा पर होगा। इस शो के हर हफ्ते चार एपिसोड प्रसारित होंगे। ललित मोहन के निर्देशन में बनी यह सीरीज हिंदी के अलावा तमिल,कन्नड़ और बंगाली में भी उपलब्ध होगी। स सीरीज की कहानी में युवा रोमांस की मूल अवधारणा बरकरार रखते हुए अनेक भावनाओं और परिवर्तनों का प्रदर्शन किया गया है।

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed