फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर देख गोविंदा ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, जैकी भगनानी ने किया खुलासा

Tue, 02 Apr 2024 10:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 Apr 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
Jackky Bhagnani talks about govinda reaction on Akshay Kumar Tiger Shroff bade miyan chote miyan trailer
गोविंदा-बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो अब ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा हुई है, प्रशंसक इसकी तुलना 1998 में इसी शीर्षक की फिल्म से कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और गोविंदा अभिनीत वह फिल्म वाशु भगनानी द्वारा निर्मित और डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी। अब लगभग 26 साल बाद जैकी भगनानी 'बड़े मियां छोटे मियां' को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि दोनों फिल्में बहुत अलग हैं। अब हाल ही में जैकी ने खुलासा किया कि इस फिल्म के ट्रेलर पर गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Jackky Bhagnani talks about govinda reaction on Akshay Kumar Tiger Shroff bade miyan chote miyan trailer
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में दिए साक्षात्कार में जैकी भगनानी ने गोविंदा द्वारा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर देखने की बात कही। उन्होंने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन व्यस्त थे, लेकिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से एक दिन पहले उन्हें 1998 की फिल्म के 'छोटे मियां' यानी गोविंदा से उनके घर पर मिलने का मौका मिला। इस दौरान जैकी ने गोविंदा को फिल्म का ट्रेलर दिखाया। ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी और कहा कि आपका निर्देशक बहुत अच्छा आदमी है।
Maidaan: 'चक दे इंडिया' से हो रही तुलना पर 'मैदान' के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

Jackky Bhagnani talks about govinda reaction on Akshay Kumar Tiger Shroff bade miyan chote miyan trailer
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी ने आगे खुलासा किया कि गोविंदा ने ट्रेलर देख चुटकी लेते हुए कहा कि अली अब्बास जफर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ एक सिनेमा बनाया है। जैकी ने आगे कहा कि 'मैं उनके सामने बड़ा हुआ हूं और उनकी बातों से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला। यह बिल्कुल अद्भुत था। मैं एक रचनात्मक व्यक्ति हूं, जो अब निर्माण कर रहा हूं। इससे मुझे बहुत खुशी हुई। हम सभी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि लोगों को हमारा बनाया हुआ सामान पसंद आए और वे हमारी तारीफ करें।
Neetu Kapoor: 'क्या आप तंज से नहीं होती हैं परेशान', कपिल-अर्चना के जोक्स से हुईं नीतू हुईं हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackky Bhagnani talks about govinda reaction on Akshay Kumar Tiger Shroff bade miyan chote miyan trailer
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा के बातें सुन जैकी भगनानी बहुत खुश हुए और उन्हें प्रेरणा मिली है। वहीं बात करें फिल्म की तो 'बड़े मियां छोटे मियां' वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने उठाया 'टाइगर' की रिलीज डेट से पर्दा, साझा किया फिल्म में आवाज देने का अनुभव

विज्ञापन
Jackky Bhagnani talks about govinda reaction on Akshay Kumar Tiger Shroff bade miyan chote miyan trailer
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज के बारे में तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
Boney Kapoor: बोनी कपूर के लिए सलमान खान हैं खास, बोले- आज अर्जुन जो है उन्हीं की वजह से है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed