फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering Case: जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी से मिली एक दिन की छूट, इस दिन होगी सुनवाई

Mon, 23 Jan 2023 05:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 23 Jan 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez granted exemption from personal appearance for a day in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस अब तक अदालत में चल रहा है। श्रीलंकन ब्यूटी अक्सर कोर्ट के चक्कर काटती नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेत्री के लिए एक राहत की खबर आई है। दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक दिन के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है।

Jacqueline Fernandez granted exemption from personal appearance for a day in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media

आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई करने वाले जज शैलेंद्र मलिक ने मामले की सुनवाई 15 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। वहीं  कुछ समय पहले जैकलीन ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए कोर्ट ने अभिनेत्री की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। ऐसे में कोर्ट अभिनेत्री की इस याचिका पर सुनवाई प्रवर्तन निदेशालय के जवाब दायर करने के बाद ही इसकी सुनवाई 25 जनवरी को करेगा।
 

Kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कातांरा' का जलवा अभी भी कायम, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

 

Jacqueline Fernandez granted exemption from personal appearance for a day in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
जैकलीन ने 22 दिसंबर को अदालत से अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति के लिए अपनी याचिका वापस ले ली थी, जब न्यायाधीश ने कहा था कि 'पहले आरोप के सवाल का फैसला किया जाए'। दरअसल, अभिनेत्री ने अब 29 जनवरी को एक दिन के लिए दुबई जाने की इजाजत मांगी है। इससे पहले भी जैकलीन ने पिछले साल 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली थी।
 

Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez granted exemption from personal appearance for a day in money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed