Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jai Mehta Reveals Hansal Mehta and Rajkummar Rao Film Shahid Took 1.5 Years For A 32-Day Shoot Deets Inside
{"_id":"6688f782df8dd66d5c0b4b5f","slug":"jai-mehta-reveals-hansal-mehta-and-rajkummar-rao-film-shahid-took-1-5-years-for-a-32-day-shoot-deets-inside-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jai Mehta: 'शाहिद' की 32 दिनों की शूटिंग डेढ़ साल में हुई थी पूरी, राजकुमार राव के अभिनय की खूब हुई थी सराहना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jai Mehta: 'शाहिद' की 32 दिनों की शूटिंग डेढ़ साल में हुई थी पूरी, राजकुमार राव के अभिनय की खूब हुई थी सराहना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:22 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी रिलीज से पहले इस फिल्म को कई संघर्षों का सामना करना पड़ा था। हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने हाल ही में फिल्म 'शाहिद' को लेकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म शाहिद'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जाने-माने फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'शाहिद' से दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार राव नजर आए थे। फिल्म को आलोचकों की ओर से खूब प्रशंसा मिली थी। सिर्फ 65 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने राजकुमार राव की छवि को भी इंडस्ट्री में एक प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में स्थापित किया था। उनके अभिनय प्रदर्शन की फिल्म में खूब सराहना हुई थी।
2 of 5
फिल्म शाहिद'
- फोटो : ट्विटर
अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी रिलीज से पहले इस फिल्म को कई संघर्षों का सामना करना पड़ा था। हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने हाल ही में फिल्म 'शाहिद' को लेकर बात की है। जय फिल्म के कार्यकारी निर्माताओं में से एक और सहायक निर्देशक थे। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के लिए 32-दिन का शेड्यूल था, जो 1.5 साल तक खिंच गया।
3 of 5
हंसल मेहता-जय मेहता
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'हमने डेढ़ साल की अवधि के लिए 32 दिन की शूटिंग की। फिल्म की पूरी टीम रुकी रही। हमने 65 लाख रुपये में एक फिल्म बनाई। यह बहुत अच्छी उपलब्धि है।' फिल्म 'शाहिद' को टोरंटो और बुसान समेत कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में सकारात्मक समीक्षा मिली। इसके बावजूद भारत में फिल्म को कोई खरीदार नहीं मिला था। जय ने इसे लेकर कहा, शाहिद के लिए कोई खरीदार नहीं था। फिर टोरंटो के काफी समय बाद मुंबई फिल्म फेस्टिवल (MAMI) हुआ और वहां निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला ने फिल्म देखी। फिर दर्शकों ने इसे स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप और सुनील बोहरा द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'शाहिद' में राजकुमार राव के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, तिग्मांशु धूलिया और के के मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इसे यूटीवी स्पॉटबॉय बैनर के तहत रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर बनाया गया था। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव ने वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की भूमिका निभाई थी, जिनकी 2010 में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। श्रद्धा कपूर भी 'स्त्री 2' में अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास त्रिप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।