Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jasmin Bhasin issued Clarification After Shared a Cryptic Note Said Lets stop Judging and Assumin Deets Inside
{"_id":"66b845193355f749ae06262c","slug":"jasmin-bhasin-issued-clarification-after-shared-a-cryptic-note-said-lets-stop-judging-and-assumin-deets-inside-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jasmin Bhasin: क्रिप्टिक नोट के बाद जैस्मीन भसीन ने दिया स्पष्टीकरण, बोलीं- आलोचना और अनुमान लगाना बंद करें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jasmin Bhasin: क्रिप्टिक नोट के बाद जैस्मीन भसीन ने दिया स्पष्टीकरण, बोलीं- आलोचना और अनुमान लगाना बंद करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:29 AM IST
सार
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी दर्शकों की पंसदीदा जोड़ी में से एक है। मगर जैस्मिन के क्रिप्टिक नोट साझा करने के बाद फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, अभिनेत्री के स्पष्टीकरण पोस्ट के बाद फैंस फिर से खुश हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। मगर हाल ही में अभिनेत्री ने लव लीविंग के बारे में एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है, जिसने उनके सभी प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। इस नोट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जोड़ी अलग हो गई है। हालांकि, इसके बाद में जैस्मिन ने फिर से एक स्पष्टीकरण जारी किया।
2 of 5
अली गोनी-जैस्मिन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन ने कहा, 'आइए याद रखें कि साझा की गई हर चीज किसी की वास्तविकता को नहीं दर्शाती है। पोस्ट और कोट्स किसी के जीवन की खिड़की नहीं है। अपने आप अनुमान लगाना और किसी को जज करना बंद करें। इसके बजाय दया और समझ फैलाएं।' उनके इस पोस्ट पर फैंस की कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने लिखा, 'बस नफरत करने वालों को नजरअंदाज करें और सुलझे हुए लोगों पर ध्यान दें।' एक अन्य ने लिखा, 'कुछ लोग हमेशा हर चीज में नकारात्मकता ढूंढते हैं। हम आप दोनों से प्यार करते हैं।'
3 of 5
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी दर्शकों की पंसदीदा जोड़ी में से एक है। मगर जैस्मिन के क्रिप्टिक नोट साझा करने के बाद फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, अभिनेत्री के स्पष्टीकरण पोस्ट के बाद फैंस फिर से खुश हो गए हैं। दोनों के फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। अली और जैस्मिन की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
"Let's remember that not everything shared reflects someone's reality. Posts and quotes can be random thoughts, not a window into someone's life. Let's stop judging and assuming. Spread kindness and understanding instead. #StopAssuming#SpreadKindness 🌟"
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @jasminbhasin2806
हाल ही में जैस्मिन भसीन कॉर्नियल डैमेज दुर्घटना के बाद सुर्खियों में आई थीं। अली गोनी ने इस दौरान सार्वजनिक रूप से उनके प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अभिनेत्री को सबसे मजबूत बताया था। फैंस को ये पोस्ट बेहद पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मिन भसीन और अली गोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806
हाल ही में अभिनेत्री ने शादी की योजनाओं के बारे में कहा था, 'ईमानदारी से इस बारे में हम दोनों के पास कोई योजना नहीं है। हमने बैठकर यह बातचीत नहीं की है कि कल कर लेते हैं या परसों करेंगे। हर बार जब हम चर्चा करते हैं, तो हम कहते हैं कि हम इसे तब करेंगे जब हमें ऐसा लगेगा। लेकिन हम दोनों बहुत महत्वाकांक्षी और मजबूत व्यक्ति भी हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।