Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vedaa Director Nikkhil Advani Reveals Sikandar Actor Salman Khan Feels Bad If His Films Do Less Than Rs 300 Cr
{"_id":"66b836dffaceca90ea0eda2a","slug":"vedaa-director-nikkhil-advani-reveals-sikandar-actor-salman-khan-feels-bad-if-his-films-do-less-than-rs-300-cr-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: इस कारण सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं निखिल आडवाणी, बोले- इतना तनाव नहीं चाहता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: इस कारण सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं निखिल आडवाणी, बोले- इतना तनाव नहीं चाहता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:45 AM IST
सार
उन्होंने कहा, 'सलमान खान की फिल्मों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होती है। अगर उनकी फिल्में इससे कम कमाई करती हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और मैं यह बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं रात को चैन की नींद सोना चाहता हूं।'
विज्ञापन
1 of 5
निखिल आडवाणी, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निखिल आडवाणी अपनी अगली फिल्म 'वेदा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 'वेदा' 15 अगस्त को सिनमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में बिजी है। निखिल ने हाल ही में फिल्म निर्माण की अपनी प्रक्रिया के बारे में बात की। इसके साथ ही अपने करियर के दौरान कई सितारों के साथ काम करने के बारे में अपने विचार साझा किए। सलमान खान के साथ काम करने पर उन्होंने कहा कि उनके साथ बॉक्स ऑफिस का दबाव हमेशा बना रहता है, जिससे वह दूर रहना चाहते हैं।
2 of 5
निखिल आडवाणी, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान और निर्देशक निखिल आडवाणी ने सलाम-ए-इश्क और हीरो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में एक बातचीत में निखिल से जब पूछा गया कि उन्होंने सलमान खान के साथ अधिक बार काम क्यों नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा कि उनका और सलमान का रिश्ता बहुत मजबूत है, लेकिन इतने बड़े स्टार के साथ हिट फिल्म देने का दबाव एक बड़ी चिंता है।
3 of 5
निखिल आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
उन्होंने कहा, 'सलमान खान की फिल्मों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होती है। अगर उनकी फिल्में इससे कम कमाई करती हैं, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है और मैं यह बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं रात को चैन की नींद सोना चाहता हूं। मुझे 300-400 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनाने का बोझ नहीं उठाना चाहता। मैं वही फिल्में बनाना चाहता हूं, जो मैं बनाना चाहता हूं। मैं सलमान से प्यार करता हूं। वो मेरे मसीहा हैं।' निर्माता ने कहा कि उनके फोन पर सलमान का आपातकालीन संपर्क के लिए नंबर है।
निखिल आडवाणी ने कहा, 'मेरे पास एक विकल्प है कि आपात स्थिति में, कृपया कॉल करें। सलमान मेरे लिए मेरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में यही हैं। मुझे पता है कि वह सब कुछ छोड़कर आ जाएंगे। भले ही वह सबसे बड़ा एक्शन सीन कर रहे हों, अगर कोई उन्हें बुलाता है, तो वह कहेंगे कि मैं जाऊंगा, यह मुश्किल में है। वह इंडस्ट्री के मसीहा हैं। मगर मैं 300-400 करोड़ रुपये का तनाव नहीं लेना चाहता। अगर ऐसा होता है, तो बढ़िया है, लेकिन मैं वह तनाव नहीं चाहता।'
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों को अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।