फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer: 'नट्टू काका, मेरे भाई की आत्मा इन्हें...,' जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाए नए आरोप और दी बद्दुआ

Fri, 02 Jun 2023 02:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 02 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

जेनिफर मिस्त्री ने नए इंटरव्यू में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में अपने पुराने दिनों को याद किया है। साथ ही असित मोदी पर नया आरोप लगाती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Jennifer Mistry recall old days when TMKOC producer Asit Modi not allowing her to visit critically ill brother
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली एंटरटेनर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढी का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल शो को अलविदा कह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शो के निर्माता असित मोदी पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। वहीं, अब जेनिफर वापस से पुराने लम्हों को याद कर भावुक होती नजर आई हैं। जेनिफर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में असित मोदी का नया किस्सा सुनाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशान होना पड़ा था। 

Jennifer Mistry recall old days when TMKOC producer Asit Modi not allowing her to visit critically ill brother
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर मिस्त्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में साझा किया कि निर्माता असित मोदी ने उन्हें नागपुर जाने और अपने गंभीर रूप से बीमार छोटे भाई को देखने की अनुमति नहीं दी थी। जेनिफर ने कहा कि निर्माताओं ने उन्हें, मोनिका भदौरिया और नट्टू काका यानी घनश्याम नायक को खूब परेशान किया था। मिस्त्री ने इसे कर्म का कार्य बताते हुए कहा, 'यह मेरे भाई की आत्मा है, मोनिका की मां की आत्मा है, नट्टू काका की आत्मा है। नट्टू काका को इन लोगों ने खूब परेशान किया था।'

Jennifer Mistry recall old days when TMKOC producer Asit Modi not allowing her to visit critically ill brother
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने शैलेश लोढ़ा को शो में वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने बात में जोड़ा, 'मैंने कहा था उन्हें कि आप वापस आ जाओ, कोई आपकी जगह नहीं ले सकता, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि नहीं जेनी अब यह मेरी सेल्फ-रिस्पेक्ट का सवाल है।' 

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने 'वेलकम बैक' को कह दिया 'गुडबाय अगेन', भड़के नेटिजंस लगा रहे क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Mistry recall old days when TMKOC producer Asit Modi not allowing her to visit critically ill brother
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर ने बताया कि जब उनके छोटे भाई की हालत गंभीर थी, तब भी उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया गया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने उससे कहा कि मेरा भाई वेंटिलेटर पर है, और मुझे नागपुर जाने की जरूरत है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरा शूट छोड़ के नहीं जा सकती। जेनिफर ने कहा कि अपने भाई को खोने के बाद वह बीमार पड़ गईं और उनका वजन काफी कम हो गया था।

Indiana Jones 5: अमेरिका से पहले भारत में होगा 'इंडियाना जोन्स 5' का धमाका, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
Jennifer Mistry recall old days when TMKOC producer Asit Modi not allowing her to visit critically ill brother
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के अलावा शो के निर्माताओं पर भी आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। वहीं, जेनिफर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए असित कुमार मोदी ने कहा था, 'हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। चूंकि हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed