फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 16: ‘जिगरा’ की कमाई में आया मामूली उछाल, जानें कितना किया कलेक्शन

Sat, 26 Oct 2024 11:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2024 11:10 PM IST
सार

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ की कमाई में 16वें दिन मामूली उछाल देखने को मिला है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 16 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ ने सिनेमाघरों में 11 अक्तूबर को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से निराश कर दिया। वासन बाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कारोबार कर पाई। इस फिल्म को रिलीज हुए आज पंद्रह दिन से ज्यादा हो गए हैं और बड़ी मुश्किल से यह 30 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है। आइए जानते हैं इसने 16वें दिन कुल कितना कलेक्शन किया? 


 
Jigra Box Office Collection Day 16 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कहानी चोरी का लगा आरोप
‘जिगरा’ पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप भी लगाया है। इस आरोप के चलते भी फिल्म काफी चर्चा में रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में शो रद्द कर दिए गए, क्योंकि, इसे दर्शक नहीं मिले। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म की नाकामयाबी की जिम्मेदारी खुद पर ले ली।
VVKWWV Day 16 Collection: ढेर हुई 'विक्की विद्या' की कमाई, सिनेमाघरों से अलविदा लेने की तैयारी में फिल्म


 
Jigra Box Office Collection Day 16 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
पहले हफ्ते में छुआ बीस करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने पहले हफ्ते में बहुत ही मुश्किल से किसी तरह बीस करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ। इसने दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक करोड़ 65 लाख, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का करोबार किया। इसी के साथ ‘जिगरा’ ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 16 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दूसरे हफ्ते में औंधे मुंह गिरी फिल्म
दूसरे हफ्ते में शुरुआती कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन फिल्म की कमाई सिमटकर लाखों में पहुंच गई। इसने 11वें दिन 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये जोड़े। दूसरे सप्ताह में इसने बॉक्स ऑफिस से कुल 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 16 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
घुटनों के बल रेंगते हुए छुआ तीस करोड़ का आंकड़ा
फिल्म तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये जोड़े। वहीं, आज यानी 16वें दिन फिल्म ने अब तक 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अन्य दिनोें की अपेक्षा इसकी कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला है।
Jailer 2: 'जेलर 2' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रजनीकांत? निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने किया खुलासा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed