😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jigra Fame Alia Bhatt Receives Award At Saudi Arabia Event talks about how she obsessed with Movies
{"_id":"65aca2648ea50cab94042175","slug":"jigra-fame-alia-bhatt-receives-award-at-saudi-arabia-event-talks-about-how-she-obsessed-with-movies-2024-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: सऊदी अरब में जॉय अवॉर्ड्स से सम्मानित हुईं आलिया भट्ट, बोलीं- 'मैं फिल्मों की दीवानी हूं...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: सऊदी अरब में जॉय अवॉर्ड्स से सम्मानित हुईं आलिया भट्ट, बोलीं- 'मैं फिल्मों की दीवानी हूं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:20 AM IST
सार
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'यह सचमुच एक अद्भुत रात है। मैं बस इतना ही जानती हूं कि मैं फिल्मों की दीवानी हूं। मैंने यह पहले भी कहा है कि मुझे लगता है कि जब मैं पैदा हुई थी, तो मैं 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन' पर आई थी।'
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले साल आलिया को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब हाल ही में उन्हें एक बार फिर सऊदी अरब के एक कार्यक्रम में जॉय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब के इस कार्यक्रम में आलिया फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरस्कार स्वीकार करते हुए आलिया ने कहा, 'इस देश में होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, वह देश जो वर्तमान में हम सभी को एकजुट करने और सिनेमा के नाम पर हम सभी को एक छत के नीचे लाने के लिए बहुत कुछ कर रहा है। ऐसा अक्सर नहीं होता है जहां पश्चिम और पूर्व की अनगिनत प्रतिभाएं एक छत के नीचे एक साथ आती हैं और एक-दूसरे का जश्न मनाती हैं। इसलिए ऐसा करने के लिए धन्यवाद।'
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'यह सचमुच एक अद्भुत रात है। मैं बस इतना ही जानती हूं कि मैं फिल्मों की दीवानी हूं। मैंने यह पहले भी कहा है कि मुझे लगता है कि जब मैं पैदा हुई थी, तो मैं 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन' पर आई थी। मेरे लिए सिनेमा का यही मतलब है। अगर हम खुशी के बारे में बात कर रहे हैं, तो हमारे जीवन में सबसे बड़ी चीजों में से एक प्यार है। इसलिए आज रात जब मैं घर वापस जा रही हूं, तो मैं अपने साथ फिल्मों का प्यार और वह प्यार लेकर जा रही हूं, जो मैंने यहां रियाद में महसूस किया। इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, और यही फिल्मों का जादू है।'
इस दौरान आलिया भट्ट लाल और नीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी साड़ी पर गोल्डन वर्क था। उन्होंने लाइट मेकअप और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब तारीफ हो रही है। फैंस को अभिनेत्री का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। आलिया ने एक वीडियो के साथ इस फिल्म की घोषणा की थी। धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर वह इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। आलिया की यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X