Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jigra Stars Alia Bhatt Spies on Husband Ranbir Kapoor Tells Netflix show The Great Indian Kapil Show season 2
{"_id":"66ef8dfdf43a2fc74f0ed16a","slug":"jigra-stars-alia-bhatt-spies-on-husband-ranbir-kapoor-tells-netflix-show-the-great-indian-kapil-show-season-2-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: क्या रणबीर कपूर की जासूसी कराती हैं आलिया भट्ट? जिगरा स्टार ने कपिल शर्मा के शो पर बताया सच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: क्या रणबीर कपूर की जासूसी कराती हैं आलिया भट्ट? जिगरा स्टार ने कपिल शर्मा के शो पर बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:55 AM IST
सार
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का प्रीमियर बीते शनिवार रात को हुआ। इस शो के पहले मेहमान फिल्म जिगरा की स्टारकास्ट रही, जिनमें आलिया भट्ट, करण जौहर, वेदांग रैना और वसन बाला शामिल थे। इस शो के दौरान जब कपिल ने आलिया से पूछा कि क्या उन्होंने कभी रणबीर की जासूसी कराई है, इस पर आलिया ने दिया मजेदार जवाब।
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@thegreatindiankapilshow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का प्रीमियर बीते शनिवार रात को हुआ। इस शो के पहले मेहमान फिल्म जिगरा की स्टारकास्ट रही, जिनमें आलिया भट्ट, करण जौहर, वेदांग रैना और वसन बाला शामिल थे। इस शो के दौरान जब कपिल ने आलिया से पूछा कि क्या उन्होंने कभी रणबीर की जासूसी कराई है, इस पर आलिया ने दिया मजेदार जवाब।
2 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के बारे में एक ऐसा खुलासा किया कि जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। आलिया नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड में दिखाई दीं। उनके साथ उनके गुरु, निर्माता करण जौहर और उनकी जिगरा टीम, वेदांग रैना और वासन बाला भी थे। एपिसोड के दौरान, टीम ने कई मुददों पर बात की। इनमें से आलिया की आगामी फिल्म अल्फा भी शामिल थी।
3 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म आलिया की दूसरी जासूसी फिल्म है। इससे पहले वे राजी में एक रॉ एजेंट के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल नजर आएंगे। जब शो के दौरान कपिल ने उनसे पूछा, "आलिया, आपको क्या लगता है, क्या लड़कियां शादी से पहले या बाद में बेहतर जासूस होती हैं? मैं सीधे मुद्दे पर आता हूं। क्या आपने कभी रणबीर की जासूसी की है?" आलिया ने जवाब दिया, "मुझे कभी भी उन पर जासूसी करने की जरूरत महसूस नहीं हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कपिल ने आलिया को रणबीर की 'एक्स' डफली से मिलवाया। डफली का किरदार सुनील ग्रोवर ने निभाया है। जब वह आलिया से मिलती है, तो डफली पूछती है, “ओह, तो यह आलिया भट्ट है।” फिर आलिया ने क्लियर किया, “आलिया भट्ट कपूर,” जिससे डफली का दिल टूट गया। फिर डफली अपने टूटे दिल के बारे में एक गाना गाती है, जिसे सुनकर सभी हंस पड़ते हैं। बता दें द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में डफली का किरदार सुनील ग्रावोर ने निभाया है।
विज्ञापन
5 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन कुछ महीनों के ब्रेक के बाद वापस आया है। जहां आलिया और करण ने नए सीजन की शुरुआत की, वहीं मेकर्स ने पुष्टि की है कि जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, रोहित शर्मा और कई मेहमान शो में शामिल होने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।