Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
John Abraham Sharvari Vedaa set for Telugu release Mummy Ji item song out mouni roy sizzling dance goes viral
{"_id":"66b3434192d98321830f981d","slug":"john-abraham-sharvari-vedaa-set-for-telugu-release-mummy-ji-item-song-out-mouni-roy-sizzling-dance-goes-viral-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa Song Mummy Ji: 'वेदा' का आइटम सॉग 'मम्मी जी' हुआ रिलीज, मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से लगाई आग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedaa Song Mummy Ji: 'वेदा' का आइटम सॉग 'मम्मी जी' हुआ रिलीज, मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से लगाई आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:20 PM IST
सार
जॉन अब्राहम की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। यह एक आइम नंबर सॉन्ग है, जिसपर मौनी रॉय ने अपने जबर्दस्त हॉट मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया है।
जॉन अब्राहम की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। यह एक आइम नंबर सॉन्ग है, जिसपर मौनी रॉय ने अपने जबर्दस्त हॉट मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया है।
Trending Videos
2 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की चर्चित फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। 'मुंजा' और 'महाराज' की सफलता के बाद से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनी चुकीं शरवरी के अभिनय को इस फिल्म में भी देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं। इस फिल्म में जॉन और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस एक्शन से भरपूर ड्रामा को सेंसर की मंजूरी मिल गई है और इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जाएगा। कुछ ही देर पहले फिल्म का एक और गाना, जो कि एक आइटम नंबर है रिलीज हो गया है, जिसका नाम है 'मम्मी जी'। इस गाने पर मौनी रॉय जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। प्रशंसकों को मौनी की अदाएं और डांस दोनों पसंद आ रहा है।
बता दें मौनी ने साउथ स्टार यश की बहुचर्चित फिल्म 'केजीएफ' में भी एक आइटम नंबर किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। निर्माताओं ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए 'मम्मी जी' को रिलीज कर दिया है। मौनी के मनमोहक डांस मूव्स निश्चित रूप से प्रशंसकों के बीच हिट होने वाले हैं। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी हैं और इसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही इसमें उमेश केआर बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मनन भारद्वाज ने दिया है।
Game Changer Update: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्रशंसक हुए उत्साहित
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।