Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
John Abraham Vedaa Actress Sharvari Wagh Thanks Director Nikkhil Advani says it a very important film for me
{"_id":"66acd4fc49d2d01feb05c090","slug":"john-abraham-vedaa-actress-sharvari-wagh-thanks-director-nikkhil-advani-says-it-a-very-important-film-for-me-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa: 'यह मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी फिल्म है', वेदा में काम करने पर बोलीं शरवरी, कहा- यह जरूर सफल होगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedaa: 'यह मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी फिल्म है', वेदा में काम करने पर बोलीं शरवरी, कहा- यह जरूर सफल होगी
शरवरी वाघ अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म 'वेदा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में शरवरी के अलावा जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में, अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है और बताया है कि 'वेदा' में काम करना उनके करियर के लिए कितना जरूरी था। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
महाराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मुंजा' और 'महाराज' में अपने अभिनय का दमखम दिखाने के बाद शरवरी वाघ अपनी तीसरी फिल्म 'वेदा' को लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रही हैं। उम्मीद है कि शरवरी की यह फिल्म उनकी हिट लिस्ट की हैट्रिक साबित होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब अभिनेत्री के फैंस इसकी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
वेदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वेदा' में अपने किरदार को मिल रहे प्यार के लिए शरवरी ने फिल्म के निर्देशक को धन्यवाद दिया है। शरवरी ने कहा, 'मैं अभी हर तरफ से मिल रही तारीफ का आनंद ले रही हूं। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में यह पल सिर्फ और सिर्फ निर्देशक निखिल आडवाणी की वजह से ही आ पाया है, उन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास किया है। मैंने कला के प्रति अपने प्यार की वजह से ही अभिनेत्री बनने का फैसला किया था। मेरे लिए फिल्म की कहानी बहुत जरूरी है, इसलिए लोग निखिल सर का विजन पसंद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'वेदा' के बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा, “फिल्म को लेकर मुझे यह पूरी उम्मीद है कि वेदा एक बड़ी सफल फिल्म बनकर उभरेगी। मुझे लगता है कि अपनी फिल्मों को लेकर मैं बहुत लालची हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी सारी फिल्में हिट लिस्ट का हिस्सा बने। मैं जब इस इंडस्ट्री में आई तो मेरी पहली फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। मुझे एक हिट मिलने के लिए करीब तीन साल तक इंतजार करना पड़ा था।"
विज्ञापन
5 of 5
मुंजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक का आभार जताते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं निखिल आडवाणी सर की हमेशा आभारी रहूंगी, उन्होंने मुझपर तब विश्वास किया, जब इंडस्ट्री के कुछ लोग ही मेरे सपोर्ट में थे। एक मेरे लिए एक कर्ज जैसा है, जिसे मैं शायद कभी भी नहीं चुका पाऊंगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।