फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny-Amber: प्यार, शादी और तलाक...ऐसी है जॉनी डेप-एम्बर हर्ड के टूटे रिश्ते की पूरी कहानी

Fri, 13 Jan 2023 08:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jan 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp and Amber Heard Divorce story know known facts about their life and love story
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : social media

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एम्बर हर्ड कभी पति-पत्नी हुआ करते थे, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। सुनवाई के दौरान हर्ड के वकील ने जॉनी डेप पर गंभीर आरोप लगाए। इसके मुताबिक, डेप ने हर्ड का बुरी तरह से यौन उत्पीड़न किया। आज ही के दिन इन दोनों के रिश्ते ने दम तोड़ दिया और इनके रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए थें। हालांकि, तलाक के बाद दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ और एंबर हर्ड ने सार्वजनिक तौर पर डेप के खिलाफ कई आरोप लगाए। इसके बाद डेप ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का सार्वजनिक मानहानि का मुकदमा किया। 

Johnny Depp and Amber Heard Divorce story know known facts about their life and love story
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड - फोटो : social media

साल 2009 में जॉनी डेप और एंबर हर्ड की पहली मुलाकात "द रम डायरी" फिल्म के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में जॉनी डेप ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जिसे शेनॉल्ट नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। शेनाल्ट की भूमिका एंबर हर्ड ने की थी। 2011-2012 जॉनी डेप इस समय तक वैनिसा पैराडिस के साथ रिलेशनशिप में थे, जिनसे उन्हें एक बेटा और बेटी है। वहीं एंबर हर्ड उस वक्त अमेरिकन फोटोग्रामफर टास्या वैन री के साथ रिलेशनशिप में थी। साल 2011-12 के दौरान दोनों अपने पार्टनर से अलग हो गए और एक दूसरे को डेट करने लगे।

Johnny Depp and Amber Heard Divorce story know known facts about their life and love story
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड - फोटो : social media

साल 2014 में दोनों के इंगेजमेंट की खबरें आईं और कुछ समय बाद जॉनी डेप ने खुद एक इंटरव्यू में इसे कबूल किया। 2015 दोनों ने साल 2015 में लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी है। बाद में जॉनी डेप ने बहमास स्थित अपने प्राइवेट आईलैंड पर अपने दोस्तों और परिवार के करीबी सदस्यों को भव्य पार्टी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp and Amber Heard Divorce story know known facts about their life and love story
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड - फोटो : social media
आपको बता दें कि शादी के अगले साल ही दोनों के बीच लड़ाई की खबरें आने लगीं। मई 2016 में एंबर हर्ड चेहरे पर चोट के साथ अचानक कोर्ट पहुंचीं और उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह डेप को उनसे दूर रहने का आदेश दे। एंबर ने दावा किया कि जॉनी डेप ने उनके साथ मारपीट और शारीरिक दुर्व्यहार किया। उन्होंने बताया कि डेप ने गुस्से में उनके चेहरे पर फोन फेंका, जिससे उनके चेहरे पर निशान पड़ा गया। 2017 में दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई और आधिकारिक रूप से उनकी शादी खत्म हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed