काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। कपल की तरह उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। लाइमलाइट से दूर होने के बाद भी किसी न किसी इवेंट में काजोल अपने परिवार के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं। आज कपल अपने बेटे युग का 14वां जन्मदिन मना रहे हैं। माता-पिता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
Kajol-Ajay: 'तुम्हारी मुस्कुराहट पूरी दुनिया में सबसे अच्छी है', काजोल-अजय ने बेटे युग को दी जन्मदिन की बधाई
काजोल ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पारिवारिक सेलिब्रेशन से एक प्यारी मां-बेटे की तस्वीर में युग के साथ पोज दिया। अजय ने युग के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जब वे हाल ही में वेकेशन के दौरान साइकिल चला रहे थे। सोशल मीडिया पर कपल की उनके बेटे के साथ यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में युग के लिए लिखा, "इस छोटे से बच्चे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! तुम्हारी मुस्कुराहट पूरी दुनिया में सबसे अच्छी चीज है.. हम हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे रहें और अजीबोगरीब चीजों पर हंसते रहें! लव यू युग।" एक प्रशंसक ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की, "काजोल सच में आपका बेटा बहुत ही प्यारा है, शांत और शांत।" एक दूसरे यूजर ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो छोटे बच्चे युग।"
View this post on Instagram
A post shared by Kajol Devgan (@kajol)
युग और अपनी तस्वीरों के साथ अजय ने ट्वीट किया, "तुम सबसे आसान पलों को भी अलग बना देते हो... मुझे मात देने से लेकर मुझे चौकन्ना रखने तक, तुमने हमेशा कंफर्म किया है कि मैं कभी बोर न होऊं... जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे।" एक प्रशंसक ने जवाब में ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो युग... हमेशा खुश और स्वस्थ रहो और अपने सपने पूरे करो। भगवान हमेशा साथ रहे।"
You make the simplest moments unforgettable kiddo💫 from outsmarting me to keeping me on my toes, you’ve made sure I’m never bored✨
Happy Birthday my boy ♥️ pic.twitter.com/Rh1uh1CwCb
बता दें कि काजोल और अजय देवगन की एक बेटी भी हैं, जिसका नाम नीसा देवगन है। नीसा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। वही, बर्थडे बॉय युग का जन्म 2010 में हुआ था।
