सब्सक्राइब करें

Viraj Ghelani: अपने फॉलोअर्स के दम पर विराज ने लिया था धर्मा से बदला, कह दिया था कि गुजरातियों से पंगा मत लो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:32 AM IST
सार

मशहूर कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी के काम को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं। उनकी बनाई रील्स पर कई-कई लाख व्यूज आते हैं। विराज अपने काम के दम पर बॉलीवुड में भी एंट्री मार चुके हैं। उन्होंने 'गोविंदा नाम मेरा' से अपने करियर का श्रीगणेश किया था। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान विराज ने इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया, जिसमें से कुछ तो काफी कड़वे थे।
 
विज्ञापन
Viraj Ghelani not invited by Dharma Production at trailer lauch he took revenge with strength of his followers
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

मशहूर कंटेंट क्रिएटर विराज घेलानी के काम को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद करते हैं। उनकी बनाई रील्स पर कई-कई लाख व्यूज आते हैं। विराज अपने काम के दम पर बॉलीवुड में भी एंट्री मार चुके हैं। उन्होंने 'गोविंदा नाम मेरा' से अपने करियर का श्रीगणेश किया था। हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान विराज ने इस फिल्म में काम करने के अपने कड़वे अनुभव को साझा किया।

Trending Videos
Viraj Ghelani not invited by Dharma Production at trailer lauch he took revenge with strength of his followers
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

'गोविंदा नाम मेरा' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया था। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिससे विराज नाराज हो गए थे। दरअसल, उन्हें ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम में आने का न्यौता ही नहीं दिया गया था। ये बात विराज को काफी खल गई थी, जिसके बाद उन्होंने बदला लेने के लिए एक योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viraj Ghelani not invited by Dharma Production at trailer lauch he took revenge with strength of his followers
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

विराज ने द हैविंग सेड दैट पॉडकास्ट में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि निर्माताओं का रवैया कुछ ऐसा था कि इसे (विराज को) क्यों लेके जाएंगे। विराज को ट्रेलर लॉन्च और फिल्म से जुड़े ऐसे ही अन्य कार्यक्रम में भी नहीं ले जाया गया था। इसके बाद विराज ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की ताकत के दम पर अपना बदला लिया था।

Viraj Ghelani not invited by Dharma Production at trailer lauch he took revenge with strength of his followers
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

विराज ने बताया कि उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कह दिया था कि जब भी गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर लॉन्च होगा तो सभी को धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर जाकर केवल एक चीज लिख दें- 'हम विराज के लिए यहां है'। विराज ने बताया कि उनकी बात का ऐसा असर हुआ कि करीब 1250 से 2000 के बीच यही कमेंट किया गया था। 

Malaika Arora Father:भारी सिक्योरिटी के बीच मलाइका के घर पहुंचे सलमान खान। Anil Arora। Arbaaz Khan

विज्ञापन
Viraj Ghelani not invited by Dharma Production at trailer lauch he took revenge with strength of his followers
विराज घेलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani

धर्मा प्रोडक्शंस के यूट्यूब चैनल पर उथल पुथल मची तो विराज के पास इसे रुकवाने के लिए फोन भी आया था, लेकिन विराज कहा मानने वाले थे। उन्हें तो अपना बदला लेना था, इसलिए उन्होंने कहा कि गुजरातियों से पंगा मत लो। बता दें विराज के इंस्टाग्राम पर 12 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 'जवान' फिल्म में भी काम किया है।

The Buckingham Murders Review: केट विंस्लेट के करिश्मे का करीना ने साधा प्रतिबिंब, हंसल की एक और दर्शनीय फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed