सोहम शाह की 'तुम्बाड' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है और इसे लेकर काफी उत्साह है। टॉप तीन नेशनल चैन में पहले दिन लगभग 21,000 टिकटें बिक चुकी थी। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
2 of 5
‘तुम्बाड’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोहम शाह की ' तुम्बाड ' आज यानी 13 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है। यह फिल्म करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' से क्लैश कर रही है। सोहम शाह अभिनीत और उनके द्वारा निर्मित इस हॉरर कॉमेडी 'तुम्बाड' ने छह साल पहले अपनी शुरुआती रिलीज के दौरान ज्यादा कमाई नहीं की थी। हालांकि, इस फिल्म ने पिछले कुछ सालों में एक कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है और प्रशंसक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
‘तुम्बाड’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिंकविला के मुताबिक, शुक्रवार को ओपनिंग डे के लिए टॉप तीन नेशनल चेन में फिल्म की करीब 21,000 टिकटें बिक चुकी थीं। PVRINOX ने करीब 15,000 टिकटें बेची हैं जबकि सिनेपोलिस में 6000 टिकटें बिकी हैं। मूवीमैक्स चेन के तहत करीब 1000 टिकटें बिकी हैं। इस प्रकार, इन एडवांस के आधार पर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म की ओपनिंग करीब 1 करोड़ रुपये होगी।
4 of 5
‘तुम्बाड’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें 'तुम्बाड' तीन हिस्सों में बंटी हुई है। इस फिल्म की कहानी 1918 में शुरू होती है। फिल्म में विनायक राव (सोहम शाह) की कहानी दिखाई गई है जो कि महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में अपनी मां और भाई रहता है। फिल्म की कहानी इस प्रकार है कि सदियों से इस गांव में बताया जाता है कि यहां पर एक खजाना छिपा है। विनायक और उसकी मां को इस खजाने की तलाश में निकल जाते हैं।
5 of 5
‘तुम्बाड’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, बड़े होने के बाद विनायक किस तरह से इस खजाने तक पहुंचता है यह कहानी फिल्म में बड़े ही अलग तरीके से दिखाई गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म तुम्बाड और कौन कौन से रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।