सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indian actors: फिल्मों में बावर्ची के किरदार में नजर आए ये सितारे, एक तो दो-दो बार निभा चुके हैं ये किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

 आज हम उन सितारों की बात करेंगे, जिन्होंने पर्दे पर शेफ की भूमिका में नजर आए। उन्हें इस किरदार में उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Shahrukh Khan Govinda Rajesh Khanna played role of a chef
बावर्ची के किरदार में नजर आए ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं। इस दौरान उनके कुछ किरदार दर्शकों के दिल और दिमाग में बस से गए। भारत में सिनेप्रेमी अपने चहेते कलाकार को हर किरदार में स्वीकार कर लेते हैं, जब वह दस-दस गुंडो को एक बार में मार गिराते हैं, तब भी उन्हें यकीन होता है कि उनका हीरो ये आसानी से कर सकता है। भारत में सिनेमा के प्रति लोगों का एक अलग ही जुनून है। आज हम उन सितारों की बात करेंगे, जिन्होंने पर्दे पर शेफ की भूमिका में नजर आए। उन्हें इस किरदार में उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया। 

Trending Videos
Kalki 2898 AD actor Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Shahrukh Khan Govinda Rajesh Khanna played role of a chef
राजेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @ ट्वविंकल खन्ना

राजेश खन्ना
मशहूर दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। अपने करियर के शीर्ष समय में उन्हें लेकर दर्शकों में बहुत ज्यादा दीवानगी थी। उस दौर में राजेश खन्ना ने भी पर्दे पर रसोइया का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 1972 में ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म बावर्ची में ये किरदार निभाया था। वह इस फिल्म में एक रसोइया और घर के काम-काज करने वाले एक इंसान का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक ऐसे परिवार के बारे में है, जिनके घर में लंबे समय तक कोई रसोइया टिक नहीं पाता। फिल्म में उनका किरदार परिवार के सभी लोगों का दिल जीतता है और उनकी रक्षा भी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Shahrukh Khan Govinda Rajesh Khanna played role of a chef
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

गोविंदा
गोविंदा हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं। एक वक्त था, जब फिल्मी पर्दे पर उनका राज हुआ करता था। दर्शकों को उनकी कॉमेडी और डांस काफी ज्यादा पसंद आते थे। अभिनेता ने भी अपनी एक फिल्म हीरो नंबर 1 में बावर्ची का किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया था, जिसने अपनी प्रेमिका के घरवालों का दिल जीतने के लिए उनके घर पर बावर्ची के रूप में दाखिल होता है। फिल्म को मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। 

Kalki 2898 AD actor Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Shahrukh Khan Govinda Rajesh Khanna played role of a chef
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान
शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय  शाहरुख ने भी अपने करियर में बावर्ची की भूमिका निभाई है। उन्होंने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म डुप्लीकेट में दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका एक किरदार बड़े होटल का शेफ बनना चाहता हैं। वहीं, दूसरा किरदार एक गैंग्स्टर होता है। फिल्म को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। इसमें जूही चावला और सोनाली बेंद्रे भी उनके साथ नजर आई थीं। 
साउथ के इन अभिनेताओं की हिंदी पर है अच्छी पकड़, खुद करते हैं डबिंग

विज्ञापन
Kalki 2898 AD actor Amitabh Bachchan Saif Ali Khan Shahrukh Khan Govinda Rajesh Khanna played role of a chef
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है। अमिताभ बच्चन बीते पांच दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है। हाल में ही 81 साल की उम्र में वह फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक्शन करते नजर आए हैं। अमिताभ ने भी पर्दे पर बावर्ची की भूमिका निभाई है। उन्होंने फिल्म चीनी कम में उन्होंने एक बावर्ची की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस फिल्म में एक बड़ी रेस्तरां के मालिक का किरदार निभाया है, जिसे फिल्म में तब्बू के किरदार से प्यार हो जाता है। 
Vivek Oberoi: हिट फिल्में देने के बावजूद विवेक ओबेरॉय को नहीं मिला काम, अभिनेता ने बताया- ऐसे चलाया घर का खर्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed