सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indian Film stars: फिल्मों में आने से पहले ही शादी रचा चुके थे ये सितारे, एक ने तो इसे वर्षों तक रखा था राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 09 Jul 2024 05:03 PM IST
सार

 आज हम बात करेंगे उन सितारों के बारे में, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Saif Ali Khan Arjun Rampal Ayushmann Khurrana were married before entering the film industry
फिल्मों में आने से पहले ही शादी रचा चुके थे ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेप्रेमी अपने चहेते कलाकारों के लिए काफी भावुक होते हैं। वो अपने चहेते कलाकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारियों पर नजर बनाए रखते हैं। भारत में कलाकारों से उनके फैंस का प्यार जगजाहिर है। कई जगहों पर तो लोग अपने चहेते कलाकारों का मंदिर बना कर उनकी पूजा तक करते हैं। फैंस अक्सर अपने चहेते कलाकार के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, कई बार वह उनकी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा दिलचस्पी लेने लगते हैं, खासकर वो उनके शादी की जानकारियों को लेकर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। एक कलाकार जब स्टारडम हासिल कर लेता है, तो वह अपने विपरीत लिंग के फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो जाता है। ऐसे में उन्हें कई बार अपनी शादी की जानकारियों को छिपाने की सलाह दी जाती है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही शादी रचा ली थी। हालांकि, कई ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी शादी की जानकारी फैंस से नहीं छिपाई। आज हम बात करेंगे उन सितारों के बारे में, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले शादी कर ली थी। 

Trending Videos
Shahrukh Khan Saif Ali Khan Arjun Rampal Ayushmann Khurrana were married before entering the film industry
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान 
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। वह इस फिल्म इंडस्ट्री के उन लोकप्रिय सितारों में से हैं, जो लगातार युवा पीढ़ी के साथ कदमताल करते और उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। शाहरुख फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं और लगातार सफल फिल्में देते रहे हैं। उनकी प्रेम कहानी जग जाहिर है, उन्होंने अपनी प्रेमिका गौरी खान से शादी की है। शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी तब से शुरू हुई थी, जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। किंग अभिनेता ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही उन्होंने साल1991 में गौरी से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Saif Ali Khan Arjun Rampal Ayushmann Khurrana were married before entering the film industry
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सैफ अली खान
सैफ अली खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। बीते कुछ समय में वह कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए हैं। सैफ ने फिल्मों में आने से पहले ही अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर चुके थे। सैफ और अमृता 1991 में शादी के बंधन में बंध गए थे और उनकी पहली फिल्म 'आशिक आवारा' 1993 में रिलीज हुई थी। शादी के वक्त दोनों की उम्र में काफी अंतर था। हालांकि, उम्र और धर्म में अंतर के बावजूद दोनों ने शादी रचाई थी और इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हैं, जिनमें सारा अली खान और इब्राहिम अली खान शामिल हैं। दोनों ने शादी के कुछ सालों के बाद वर्ष 2004 में तलाक ले लिया था। 

Shahrukh Khan Saif Ali Khan Arjun Rampal Ayushmann Khurrana were married before entering the film industry
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मों के जरिए अपने अभिनय क्षमता की छाप छोड़ी है। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्मों की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी, तब वह 12वीं क्लास में थे। वहीं, दोनों की दोस्ती शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की और इनका प्यार परवान चढ़ता गया। आयुष्मान ने अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर के बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही शादी कर ली थी। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और उन्होंने इसके रिलीज के एक साल पहले वर्ष 2011 में ताहिरा से शादी रचा ली थी। 
साउथ के इन अभिनेताओं की हिंदी पर है अच्छी पकड़, खुद करते हैं डबिंग

विज्ञापन
Shahrukh Khan Saif Ali Khan Arjun Rampal Ayushmann Khurrana were married before entering the film industry
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल भी सूची में शामिल हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म प्यार, इश्क और मोहब्बत से फिल्मी दुनिया में बतौर अभिनेता कदम रखा था। फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज से पहले ही साल 1998 में शादी रचा ली थी। वो पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। हालांकि, इस जोड़ी का मई 2018 में तलाक हो गया। दोनों ने अपने 21 साल लंबे रिश्ते से अलगाव की घोषणा की थी। 
JD Majethia: कभी दिवालिया हो गए थे 'खिचड़ी' के हिमांशु, छह महीने कंगाली में बीता जीवन और फिर यूं उठे कि...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed