फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: इस दिन होगा प्रभास और हनु राघवपुडी की फिल्म का शुभारंभ, पूजा समारोह को लेकर आई दिलचस्प जानकारी

Fri, 02 Aug 2024 12:02 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
kalki 2898 ad fame Prabhas Hanu Raghavapudi film pooja ceremony on 17 august 2024 will official announcement
प्रभास-हनु राघवपुडी - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas,@hanurpudi

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही वे अपनी नई फिल्म 'राजा साब' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच प्रभास अपनी एक और नई फिल्म का एलान करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे आधिकारिक तौर पर फिल्म का एलान अगस्त में करेंगे। हालांकि, उससे पहले ही फिल्म को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं।

kalki 2898 ad fame Prabhas Hanu Raghavapudi film pooja ceremony on 17 august 2024 will official announcement
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

अगले महीने फिल्म का एलान किया जाएगा। फिल्म निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जो इससे पहले दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ 'सीता रामम' फिल्म बना चुके हैं। प्रभास की नई फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा होगी। वहीं अब फिल्म की आधिकारिक पूजा समारोह को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म का प्री प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है।

kalki 2898 ad fame Prabhas Hanu Raghavapudi film pooja ceremony on 17 august 2024 will official announcement
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि इस फिल्म का पूजा समारोह 17 अगस्त, 2024 को हैदराबाद में होगा। खबरों के अनुसार, प्रभास के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यह साफ है कि पूजा समारोह के साथ ही फिल्म का आधिकारिक एलान हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kalki 2898 ad fame Prabhas Hanu Raghavapudi film pooja ceremony on 17 august 2024 will official announcement
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

यह फिल्म एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है और महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के शासनकाल पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास आजाद हिंद फौज के सिपाही की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट भी बनाया जा रहा है। मैत्री मूवी मेकर्स इस फिल्म को बड़े बजट में बना रहे हैं। वहीं फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
kalki 2898 ad fame Prabhas Hanu Raghavapudi film pooja ceremony on 17 august 2024 will official announcement
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम: @actorprabhas

वहीं प्रभास की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वे 'राजा साब' के निर्माण में व्यस्त हैं। प्रभास फिल्म  'द राजा साब' में भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभास की झोली में 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' भी है। वहीं अब इस कतार में हनु राघवपुडी निर्देशित फिल्म भी शामिल हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed