फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म लॉन्च पार्टी में शामिल हुए कमल हासन, तस्वीरें हुईं वायरल

Sat, 06 May 2023 06:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 May 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Attends Sai Pallavi And Sivakarthikeyan SK21 Film Launch party photos goes viral on Internet
‘एसके21’ - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अभिनेता जहां एक तरफ फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं वह फिल्मों में नरेशन भी कर रहे हैं। कमल हासन को हाल ही में, अभिनेता शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की अगली फिल्म के लॉन्च में शामिल हुए है।

Kamal Haasan Attends Sai Pallavi And Sivakarthikeyan SK21 Film Launch party photos goes viral on Internet
‘एसके21’ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म की शूटिंग कश्मीर में शुरू हो गई है।  फिल्म का नाम अभी ‘एसके21’ रखा गया है, जिसे बाद में बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।  यह आरकेएफआई का 51वां प्रोडक्शन है। बता दें कि 50वां कमल हासन-स्टारर 'विक्रम' था, जो 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है।
 

#SK21 #Ulaganayagan #KamalHaasan #Sivakarthikeyan #RKFIProductionNo_51
@ikamalhaasan @Siva_Kartikeyan #Mahendran @Rajkumar_KP @gvprakash @Sai_Pallavi92 @RKFI @ladasingh @SonyPicsIndia @sonypicsfilmsin @turmericmediaTM @khanwacky pic.twitter.com/MGBAEHBc6u

— Raaj Kamal Films International (@RKFI) May 5, 2023

 

 

Kamal Haasan Attends Sai Pallavi And Sivakarthikeyan SK21 Film Launch party photos goes viral on Internet
‘एसके21’ - फोटो : सोशल मीडिया

लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और वीडियो कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस ने ट्विटर पर शेयर किए हैं। तस्वीरों में कमल हासन, शिवकार्तिकेयन, साई पल्लवी और राजकुमार पेरियासामी कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 'मेजर' के साथ तेलुगु में अपनी शुरुआत करने के बाद एक्टर अदिवि शेष ने सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन के जरिए अब तमिल सिनेमा में एक और कहानी के साथ एंट्री की है।
 

#CHSai @rajeevan69 #StefanRichter @kalaivananoffl @kabilanchelliah @amritharam2 @ladasingh @Ritesh1Arora @akahavaldar @tmehul @sheelnimbalkar @IMPrathyusha @magizhmandram pic.twitter.com/9xQGfEVEFv

— Raaj Kamal Films International (@RKFI) May 5, 2023

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Attends Sai Pallavi And Sivakarthikeyan SK21 Film Launch party photos goes viral on Internet
‘एसके21’ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर मेकर्स का कहना है कि  ‘एसके21’ में तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन का बेहद ही अलग अवतार देखने को मिलेगा, जिसे आज तक उनके फैंस ने कभी पर्दे पर नहीं देखा होगा। फैंस के लिए भी यह काफी सरप्राइजिंग होगा। इस फिल्म में पहली बार अभिनेता साई पल्लवी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म भी देशभक्ति पर आधारित होगी।

विज्ञापन
Kamal Haasan Attends Sai Pallavi And Sivakarthikeyan SK21 Film Launch party photos goes viral on Internet
‘एसके21’ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के लॉन्च इवेंट के बाद साई पल्लवी ने लॉन्च वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद मांगा और लिखा, 'यह एक खास है। हमें आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, प्लीज सपोर्ट करते रहें।' फैंस भी साई की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed