सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: राहुल गांधी पर भड़कीं कंगना रणौत, पोस्ट साझा कर लिखा, नानू मुस्लिम, दादी पारसी और खुद पास्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 Aug 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut post for Rahul Gandhi says nanu Muslim dadi Parsi how can he publicly ask people their caste
कंगना रणौत, राहुल गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut, इंस्टाग्राम-@rahulgandhi

मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर कंगना का पोस्ट वायरल हो गया है। इसमें वे राहुल गांधी पर तंज कसती नजर आई हैं। कंगना ने अपने हालिया पोस्ट में लोकसभा में राहुल गांधी की जाति संबंधी टिप्पणी पर तंज कसा है। दरअसल, बीते दिनों राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें गाली दी और अपमानित किया। अब कंगना ने राहुल गांधी का पुराना वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें वे लोगों से जाति पूछते नजर आए।


Junglee Spy Universe: यशराज स्पाई यूनिवर्स की टक्कर में नई जासूसी दुनिया की तैयारी, ‘उलझ’ में दिखेगी पहली झलक

Trending Videos
Kangana Ranaut post for Rahul Gandhi says nanu Muslim dadi Parsi how can he publicly ask people their caste
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा है, 'विपक्ष का दोमुंहा चेहरा'। साझा किए गए वीडियो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाति के संबंध में प्रश्न पूछने पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कंगना ने लिखा है, 'अपनी जाति का कुछ अता पता नहीं। नानू मुस्लिम, दादी पारसी, मम्मी क्रिश्चियन और खुद ऐसा लगता है जैसे पास्ता को कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर खिचड़ी बनाने की कोशिश की हो और इनको सबकी जाति पता करनी है। वह सार्वजनिक रूप से लोगों से उनकी जाति इस तरह से अशिष्ट, अपमानजनक तरीके से कैसे पूछ सकते हैं? राहुल गांधी पर शर्म आती है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut post for Rahul Gandhi says nanu Muslim dadi Parsi how can he publicly ask people their caste
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कोट साझा किया है, जिसमें लिखा है, 'एक नार्सिसिस्ट एक राजा के अधिकार की अपेक्षा करता है, जबकि उसके पास एक बच्चे की तरह जवाबदेही होती है'। इसे राहुल गांधी से जोड़ते हुए कंगना ने लिखा है, 'यह मुझे राहुल गांधी की याद दिलाता है... हा हा वह राजा बनना चाहते हैं लेकिन उनका दिमाग एक बच्चे जैसा है, लेकिन जब हम (महामारी, सीमाओं, अर्थव्यवस्था आदि राष्ट्र के संबंध में सभी कर्तव्यों) के बारे में सोचते हैं और फिर एक राजा के अधिकार और एक शेर राजा की जवाबदेही के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में कौन आता है?

Kangana Ranaut post for Rahul Gandhi says nanu Muslim dadi Parsi how can he publicly ask people their caste
कंगना रणौत - फोटो : एक्स

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने एक मीम शेयर किया है। इसमें काजोल की तस्वीर है और उनके गाने के बोल हैं, 'जाती हूं मैं'। इसी में एक तस्वीर राहुल गांधी की है, जिसके साथ लिखा है, 'कौन सी जाति डियर?'

विज्ञापन
Kangana Ranaut post for Rahul Gandhi says nanu Muslim dadi Parsi how can he publicly ask people their caste
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर यह आरोप लगाया कि संसद के बजट सत्र के दौरान उन्होंने उनकी जाति पर टिप्पणी कर उनका अपमान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा था, 'जिनकी खुद की जाति का पता नहीं वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं'। बाद में अनुराग ठाकुर बोले, 'मैंने कहा था जिनकी जाति का पता नहीं, वे जातिगणना के बारे में बातें कर रहे हैं, लेकिन मैंने किसी का नाम नहीं लिया'।
Avinash Tiwary: अविनाश ने सोचा था 10 साल बाद दोबारा रिलीज करेंगे 'लैला मजनू', छह साल पहले इस बात का हुआ था दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed