Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kangana Ranaut Reaction On Hamare Baarah Annu Kapoor comment on her Slap Incident Said Do you agree with Him
{"_id":"667658e3d32e795b140e02db","slug":"kangana-ranaut-reaction-on-hamare-baarah-annu-kapoor-comment-on-her-slap-incident-said-do-you-agree-with-him-2024-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: अपने थप्पड़ कांड पर अन्नू कपूर की टिप्पणी पर कंगना का वार, बोलीं- सफल महिलाओं से नफरत करते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: अपने थप्पड़ कांड पर अन्नू कपूर की टिप्पणी पर कंगना का वार, बोलीं- सफल महिलाओं से नफरत करते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:24 AM IST
सार
कंगना रणौत ने अन्नू कपूर द्वारा उनके थप्पड़ कांड के बारे में बात करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता की एक क्लिप साझा करते हुए उनको करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और अन्नू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अभिनय के बाद राजनीति में कदम रखा है। हाल ही में अभिनेत्री ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ ने थप्पड़ मार दिया था। कंगना के थप्पड़ कांड पर अब तक लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हाल ही में अन्नू कपूर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए पहले तो अभिनेत्री को पहचानने से इंकार कर दिया फिर कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना चाहिए था।। अब कंगना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत ने अन्नू कपूर द्वारा उनके थप्पड़ कांड के बारे में बात करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता की एक क्लिप साझा करते हुए उनको करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'क्या आप अनु कपूर जी से सहमत हैं कि हम सफल महिलाओं से नफरत करते हैं, अगर वह खूबसूरत हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह शक्तिशाली हैं तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं? क्या यह सच है?'
अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म 'हमारे बारह' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना के बारे में बात की। उनसे कंगना के थप्पड़ कांड के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ये कंगना जी कौन हैं? प्लीज बताओ न कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या?' इसके बाद एक मीडियाकर्मी ने उन्हें बताया कि अभिनेत्री अब मंडी से नवनिर्वाचित सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत-अन्नू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पर अन्नू ने कहा, 'ओहो वो भी हो गईं! अभी तो बहुत शक्तिशाली हो गई हैं। उन्हें थप्पड़ मारने वाले कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।' अभिनेता ने कहा क्योंकि अगर वह उनकी स्थिति में होते तो वह भी ऐसा ही करते।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि कंगना रणौत जब 6 जून को नई दिल्ली जा रही थीं, तब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक ऑन-ड्यूटी महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस चौंकाने वाली घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कंगना ने बाद में इस घटना के बारे में बात करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।