बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा उनके डीपफेक एडल्ट वीडियो पर लगभग 90 लाख रुपये के मुआवजे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कंगना ने कहा कि सफल होने के बावजूद कोई भी महिला ऑनलाइन बुलिंग और उत्पीड़न से बच नहीं सकती। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
Kangana Ranaut: पीएम मेलोनी के डीपफेक वीडियो पर भड़कीं कंगना, बोलीं- कोई भी महिला उत्पीड़न से बच नहीं सकती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि भारत में सुर्खियां बटोर चुकीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक की शिकार हो गई है। उन्होंने डीपफेक वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोपी पर अपना गुस्सा जताया है। साथ ही आरोपी से एक लाख यूरो की राशि का हर्जाना मांगा है। यह राशि भारतीय रुपयों में 90 लाख रुपए के करीब होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो आरोपियों ने मेलोनी का फेस एडल्ट फिल्म स्टार के चेहरे पर लगा दिया और उसे अमेरिकी एडल्ट साइट पर अपलोड करने की हरकत की। अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इटली पीएम की एक समाचार रिपोर्ट साझा की और लिखा, "कोई भी महिला लिंगवाद, बुलिंग और उत्पीड़न से बच नहीं सकती है और हमें लगता है कि सफल होने से हमें सुरक्षित और सम्मानित महसूस होगा। शर्म की बात है।"

बता दें कि पुलिस आरोपी व्यक्ति और उसके पिता की जांच कर रही है, जिन्हें वीडियो बनाने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरल डीपफेक वीडियो में दोनों ने कथित तौर पर एक एडल्ट फिल्म अभिनेत्री के साथ मेलोनी का चेहरा बदल दिया।