{"_id":"68f3ac4d92cb13b35e06edaa","slug":"kantara-chapter-1-box-office-collection-day-17-cross-500-crore-2025-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17वें दिन 500 करोड़ से आगे निकली 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, सलमान और सनी देओल की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
17वें दिन 500 करोड़ से आगे निकली 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, सलमान और सनी देओल की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:33 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: जब से 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज हुई है, तब से इसने अच्छी कमाई की है। आज इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बेहतरीन फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आज यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का 17वें दिन का कलेक्शन कितना है?
2 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
17वें दिन का कलेक्शन
'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 337.4 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन इसने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 6.56 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने अब तक कुल 500.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
3 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
जबरदस्त है वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 725 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने गदर 2 (686 करोड़) और सुल्तान (627 करोड़) को पछाड़ दिया है। कमाई के मामले में 'कांतारा चैप्टर 1' इस साल दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' है, जिसका कलेक्शन 809 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
मुकाबले में नहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' पर 'कांतारा चैप्टर 1' भारी पड़ी है। दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुई थी। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली इस फिल्म ने 17वें दिन सिर्फ 67 लाख रुपये की कमाई की है। इसकी कुल कमाई 56.77 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
'कांतारा चैप्टर 1' की कास्ट
दर्शक फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के एक्शन सीन और कलाकारों के अभिनय को पसंद कर रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। वही इसके लेखक और निर्देशक हैं। ऋषभ के अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।