{"_id":"68dcb8d2931de003760ddfef","slug":"kantara-chapter-1-to-idli-kadhai-movies-releasing-on-dussehra-will-get-full-dose-of-entertainment-2025-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'SSKTK' तक, दशहरा पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में; मिलेगा मनोरंजन का डोज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dussehra 2025: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'SSKTK' तक, दशहरा पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में; मिलेगा मनोरंजन का डोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:54 AM IST
सार
Movies Releasing On Dussehra: दशहरा के मौके पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें साउथ की और बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। दशहरा की छुट्टी में इन फिल्मों का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कांतारा, SSKTK
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दो अक्तूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें साउथ की 'इडली कढ़ाई', 'कांतारा: चैप्टर 1' और 'मृत्युंजय' के अलावा बॉलीवुड की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' शामिल हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
2 of 5
'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट में बदलाव
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
इडली कढ़ाई
दशहरा के मौके पर दर्शकों को जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है 'इडली कढ़ाई'। यह फिल्म आज यानी 1 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में धनुष ने न सिर्फ अदाकारी की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म को लिखा है और इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म में उनके साथ नित्या मेनन भी हैं।
कांतारा: चैप्टर 1
'कांतारा: चैप्टर 1' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार, लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी हैं। 125 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने फीस नहीं ली है, बल्कि वह इस फिल्म के मुनाफे के हिस्सेदार हैं। यह एक पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृत्युंजय
- फोटो : एक्स
मृत्युंजय
दशहरा के मौके पर जो एक और साउथ की फिल्म रिलीज होने वाली है, वह 'मृत्युंजय' है। यह हुसैन शा किरण द्वारा निर्देशित एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के निर्माता संदीप गुन्नम और विनय चिलकापति हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दशहरा के मौके पर बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने अहम किरदार निभाया है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपने प्यार को दोबारा पाने की कोशिश करते हैं। 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।