फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का एलान, कपिल शर्मा ने दिलचस्प अंदाज में साझा की नई थीम

Thu, 15 Aug 2024 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Aug 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma make official announcement of The Great Indian Kapil Show Season 2 shares new netflix theme pic
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @kapilsharma

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो दर्शकों को खूब पसंद आता है। वे हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। वहीं, अब उन्होंने दर्शकों के साथ इसके दूसरे सीजन को लेकर बड़ी खबर साझा की है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है, जिससे उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। 

Kapil Sharma make official announcement of The Great Indian Kapil Show Season 2 shares new netflix theme pic
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @kapilsharma

दरअसल, आज, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कपिल ने एक तस्वीर साझा की और इस रोमांचक खबर की घोषणा की। तस्वीर में एक गुलदस्ता और शो के कलाकारों की झलक दिखाई दे रही है। तस्वीर साझा करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 आने वाला है। नेटफ्लिक्स सीरीज द ग्रेट इंडिया का थीम।'

Kapil Sharma make official announcement of The Great Indian Kapil Show Season 2 shares new netflix theme pic
बेला बजोरिया और मोनिका शेरगिल के साथ कपिल शर्मा की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले नेटफ्लिक्स इंडिया ने जून में वीडियो साझा करते हुए शो के दूसरे सीजन के बारे में संकेत दिया था। वहीं, अब दो महीने बाद इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में पहले सीजन के यादगार पलों को दिखाया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि जितना प्रशंसक सोच रहे हैं, उससे भी जल्दी शो का दूसरा सीजन वापस आएगा। वीडियो में कहा गया था कि अधिक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 बस कुछ ही महीनों में वापस आ जाएगा। नए सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 का भरपूर आनंद लें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma make official announcement of The Great Indian Kapil Show Season 2 shares new netflix theme pic
नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा शो की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, जब शो शुरू हुआ था तो इसके बारे में कई तरह की अफवाएं उड़ी थीं। दावा किया जा रहा था कि दर्शकों से मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के कारण शो को तय समय से पहले ही बंद किया जा रहा है। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए सच्चाई की पुष्टि की थी। टीम ने स्पष्ट किया था कि शो के लिए मूल रूप से केवल 13 एपिसोड की ही योजना बनाई गई थी और जल्द ही एक नया सीजन लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Kapil Sharma make official announcement of The Great Indian Kapil Show Season 2 shares new netflix theme pic
रणबीर कपूर-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम: @kapilsharma

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कपिल शर्मा के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर भी हैं। शो के पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी के साथ, कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा समेत कई अन्य सितारे मेहमान बनकर आए थे। वहीं, अब प्रशंसकों को शो के दूसरे सीजन का इंतजार है। 

Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही अर्धशतक लगा आगे पहुंची 'स्त्री 2', ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed