फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम

Thu, 15 Aug 2024 04:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

शरवरी इस साल की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनकी नई फिल्म वेदा रिलीज हो गई है, जिसमें जॉन अब्राहम ने भी काम किया है। शरवरी इससे पहले 'महाराज' और 'मुंजा' फिल्म में नजर आई थीं, जो इसी साल रिलीज हुई है। एक हालिया साक्षात्कार में, शरवरी ने इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर पर बातचीत करते हुए कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए।
 
विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari left her work to see Priyanka Chopra during the shooting of Bajirao Mastani movie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

बहुत कम लोग जानते होंगे कि शरवरी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर बतौर इंटर्न काम किया था। उस दौरान उन्हें सेट पर कई अलग-अलग तरह के काम करने होते थे। शुभंकर मिश्रा को दिए साक्षात्कार में शरवरी ने बताया कि सेट पर एक दिन ऐसा आया था, जब वो बहुत ज्यादा खुश हो गई थीं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने शरवरी से उनका नाम पूछ लिया था।

Vedaa actress Sharvari left her work to see Priyanka Chopra during the shooting of Bajirao Mastani movie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

शरवरी ने बताया कि 'दीवानी मस्तानी' गाने की शूटिंग चल रही थी और उन्हें एक दरवाजे को खोलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दरवाजा तब खोलना था, जब दीपिका पादुकोण उससे अंदर आती हैं। शरवरी ने कहा कि दीपिका जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्म के सेट पर होना उनके लिए बड़ी बात थी।

Independence Day Movie: इन फिल्मों में दिखी देशभक्ति की भावना, 15 अगस्त को देखिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'-बॉर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari left her work to see Priyanka Chopra during the shooting of Bajirao Mastani movie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा ने भी काम किया था। शरवरी ने उनसे जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा कि 'दीवानी मस्तानी' गाने में प्रियंका चोपड़ा के भी कुछ शॉट थे और उन्हें देखने के लिए शरवरी ने अपना काम ही छोड़ दिया था। शरवरी जानती थीं कि उन्हें डांट भी पड़ सकती हैं, लेकिन फिर भी वो मॉनिटर में प्रियंका को एक्टिंग करते हुए देख रही थी। 

Stree 2 Review: श्रद्धा के आगे नतमस्तक हुआ मैडॉक का पूरा हॉरर यूनिवर्स, अनोखा खेल दिखाएगा सबसे बड़ा खिलाड़ी

विज्ञापन
Vedaa actress Sharvari left her work to see Priyanka Chopra during the shooting of Bajirao Mastani movie
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

शरवरी की पहली फिल्म 'बंटी और बबली 2' थी, जो कमाल नहीं दिखा पाई थी। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में कबीर खान की वॉर ड्रामा सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में काम किया था। इस साल उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। आने वाले दिनों में शरवरी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में दिखाई देंगी, जिसमें आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं।

Independence Day Movie: इन फिल्मों में दिखी देशभक्ति की भावना, 15 अगस्त को देखिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'-बॉर्डर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed