सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vedaa Public Review: दर्शकों ने की 'वेदा' की कहानी की तारीफ, दूसरे हाफ में आया सबसे ज्यादा मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 04:03 PM IST
सार

शरवरी और जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' आज यानी 15 अगस्त को रिलीज हो गई है। यह एक एक्शन फिल्म है, जो जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव पर बात करती है। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इसके रिलीज होने से पहले सवाल उठाया जा रहा था कि जॉन अब्राहम की पिछली कुछ एक्शन फिल्में फ्लॉप रही थी और वो फिर से एक्शन फिल्म लेकर आ गए हैं। ऐसे में क्या इस बार वो कुछ कमाल दिखा पाएंगे या नहीं। आज फिल्म का पहला दिन था और इसी बीच, दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ गई हैं। आइए जानते हैं कि लोगों ने फिल्म देखने के बाद क्या कुछ कहा।   
 
विज्ञापन
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF VEDAA audience praised the story and loved second half of the film
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

Trending Videos
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF VEDAA audience praised the story and loved second half of the film
वेदा फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'वेदा' देखने के बाद एक दर्शक ने इसकी तारीफ करते हुए इसे बढ़िया एक्शन फिल्म बताया। उन्हें फिल्म का दूसरा हाफ अच्छा लगा और गाने भी पसंद आए। उन्होंने फिल्म को 10 में से 10 स्टार दिए। एक दर्शक ने फिल्म को पांच में से पांच स्टार देते हुए कहा कि यह फिल्म संदेश देती है कि जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर पाएगी या नहीं। इसके जवाब में दर्शक ने कहा कि बिल्कुल करेगी।

Sharvari Wagh: 'मुंजा' में डराने से लेकर 'वेदा' में एक्शन करने तक... राजनीतिक परिवार से है शरवरी का गहरा नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF VEDAA audience praised the story and loved second half of the film
वेदा फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक अन्य दर्शक ने कहा कि वेदा का पहला हाफ तो अच्छा था ही, लेकिन दूसरा हाफ उससे भी ज्यादा बढ़िया था। फिल्म की कहानी अच्छे ढंग से लिखी गई है। उन्होंने फिल्म को पांच में से साढ़े चार स्टार दिए। एक और दर्शक ने फिल्म को बढ़िया बताते हुए कहा कि ये फिल्म नॉर्मल एक्शन फिल्मों से हटकर है और इसकी कहानी काफी अच्छी है। उन्होंने शरवरी के काम की तारीफ की और 'वेदा' को पांच में से तीन स्टार दिए। 

Stree 2 Review: श्रद्धा के आगे नतमस्तक हुआ मैडॉक का पूरा हॉरर यूनिवर्स, अनोखा खेल दिखाएगा सबसे बड़ा खिलाड़ी

1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF VEDAA audience praised the story and loved second half of the film
वेदा फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेदा देखने के बाद थिएटर से निकले एक दर्शक ने फिल्म को चार स्टार तो दे दिए, लेकिन वो जॉन के अभिनय से थोड़ा नाखुश भी नजर आए। उन्हें भी फिल्म का दूसरा हाफ, पहले हाफ से ज्यादा अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को फिल्म का एक्शन काफी पसंद आएगा।

Independence Day Movie: इन फिल्मों में दिखी देशभक्ति की भावना, 15 अगस्त को देखिए 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'-बॉर्डर

विज्ञापन
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF VEDAA audience praised the story and loved second half of the film
वेदा फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक दर्शक ने वेदा फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी की एक्टिंग की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वेदा का एक्शन बहुत बढ़िया है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे दस में से आठ स्टार दिए। यह पूछने पर कि फिल्म क्या संदेश देती है, दर्शक ने कहा कि वेदा का मैसेज यह है कि हमें सभी लोगों के साथ अच्छे से रहना चाहिए और सबके साथ अच्छे से व्यवहार करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed