सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Khel Khel Mein Public Review: खिलाड़ी की फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक, बोले-'फर्स्ट हाफ, सेकेंड हाफ दोनों मस्त'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Aug 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein Public Review: audience reaction after watching 1st day 1st show of Akshay Kumar Movie
'खेल खेल में' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @@akshaykumar

अभिनेता अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' आज रिलीज हुई है। क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म देखकर लौटे दर्शक भी फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। खेल खेल में फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अधिकांश दर्शकों को फिल्म एंटरटेनिंग लगी है। लंबे वक्त बाद अक्षय का कॉमेडी अंदाज नजर आया है, जो दर्शकों को पसंद आया है। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं दर्शक... 

Trending Videos
Khel Khel Mein Public Review: audience reaction after watching 1st day 1st show of Akshay Kumar Movie
खेल खेल में फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

दर्शकों का कहना है कि लंबे वक्त बाद अक्षय अपने वाले कॉमेडी अंदाज में वापस लौटे हैं। कहानी बहुत अच्छी है। मोबाइल फोन ने हमारी जिंदगी को क्या बना दिया है और कितना प्रभावित किया है रिश्तों को यह हकीकत इस फिल्म मे काफी मजेदार तरीके से दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein Public Review: audience reaction after watching 1st day 1st show of Akshay Kumar Movie

सोशल मीडिया पर भी दर्शकों ने इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अब सिनेमाघरों से निकले दर्शकों ने अपना अनुभव साझा किया है। एक दर्शक ने कहा, 'फर्स्ट हाफ और सेकेंड हाफ दोनों ही बहुत मस्त हैं। तापसी पन्नू, अक्षय कुमार सभी बहुत अच्छे हैं। सब अच्छे हैं। यह फिल्म देख लेनी चाहिए। हमें पता ही नहीं चला कि कब शुरू हुई और कब खत्म हुई'।

Khel Khel Mein Public Review: audience reaction after watching 1st day 1st show of Akshay Kumar Movie
खेल खेल में फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

एक अन्य दर्शकों ने कहा कि आम घरों में जो होता है, वही इस फिल्म में दिखाया गया है। हकीकत ही दिखा रही है आज के समाज की यह फिल्म। एक दर्शक से जब पूछा गया कि फिल्म के डायलॉग को लेकर आलोचना हो रही है कि आज की पीढ़ी के हिसाब के डायलॉग हैं, आप क्या कहेंगे? इस पर दर्शकों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म और डायलॉग एक्टिंग सब अच्छी है।
John Abraham: सादा जीवन जीने वाले 'वेदा' स्टार की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, ब्रेड पिट के पड़ोसी हैं जॉन अब्राहम

विज्ञापन
Khel Khel Mein Public Review: audience reaction after watching 1st day 1st show of Akshay Kumar Movie
खेल खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

एक  महिला दर्शक ने कहा कि लॉन्ग वीकएंड है तो देख सकते हैं यह फिल्म। हम अक्षय कुमार नहीं, बल्कि फरदीन खान के लिए यह फिल्म देखने आए हैं। इतनी ज्यादा भी अच्छी नहीं है, लेकिन, देखी जा सकती है। एक अन्य दर्शक ने कहा कि यह फिल्म थोड़ी हटकर लगी है। हिंदी फिल्मो में रिलीज हुई फिल्मों में यह अच्छी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed