सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: खेल खेल में से पहले अक्षय की इन कॉमेडी फिल्मों को देख ठहाकों से भर गया था सिनेमाघर, देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 15 Aug 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar top Comedy Movies bhool bhulaiya phir hera pheri housefull khiladi 786 jolly llb 2
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
15 अगस्त 2024 को अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदे हैं, क्योंकि इसके पहले की कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। वहीं, इस फिल्म के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ भी रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में अक्षय की इस फिल्म के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं। अक्षय कुमार अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। आज हम उनकी उन कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तो आग लगाई ही, साथ ही साथ उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?



 
Trending Videos
Akshay Kumar top Comedy Movies bhool bhulaiya phir hera pheri housefull khiladi 786 jolly llb 2
मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
अक्षय कुमार और जूही चावला की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसने साल 1997 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और हिट साबित हुई। इस फिल्में में अक्षय की कॉमेडी को बहुत पसंद किया गया था। साथ ही अक्षय और जूही की केमेस्ट्री भी कमाल की थी।
Pragya Jaiswal: कौन हैं 'खेल खेल में' नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के अलावा किन स्टार्स के साथ किया है काम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar top Comedy Movies bhool bhulaiya phir hera pheri housefull khiladi 786 jolly llb 2
फिर हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिर हेरा फेरी
‘फिर हेरा फेरी’ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने कॉमेडी का ऐसा डोज दिया कि लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। सिनेमाघरों में इसने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएं। यह फिल्म अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी।

 
Akshay Kumar top Comedy Movies bhool bhulaiya phir hera pheri housefull khiladi 786 jolly llb 2
भूल भूलैया - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
अक्षय कुमार की बेहतरी कॉमेडी फिल्मों में से एक है ‘भूल भुलैया’, इस फिल्म ने साल 2007 में सिनेमाघरों में दस्तक दी और लोगों के दिलो पर छा गई। फिल्म में अक्षय ने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग का प्रदर्शन किया, जिसके चलते यह फिल्म सदाबहार कॉमेडी फिल्म बन गई। बता दें कि बॉक्स आफिस पर ‘भूल भुलैया’ सुपरहिट साबित हुई। 

 
विज्ञापन
Akshay Kumar top Comedy Movies bhool bhulaiya phir hera pheri housefull khiladi 786 jolly llb 2
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। यह फिल्म सुपहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने इसमें शानदार कॉमेडी का तड़का दिया है। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed