काफी समय से दर्शक जिस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वो आ गई है। कल यानी 14 अगस्त की रात को स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला भी सुना दिया है। वही टिकट खिड़की पर दिखी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि स्त्री 2 ओपनिंग डे पर ही बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है। आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों से बाहर आए लोगों को श्रद्धा कपूर और राजकुमार की यह फिल्म कैसी लगी है।
Stree 2 Public Review: दर्शकों ने डायलॉग राइटर को बताया फिल्म का 'हीरो', श्रद्धा-राजकुमार की हुई खूब तारीफ
एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, 'बहुत एंटरटेनिंग मूवी है। एक नंबर पिक्चर है। स्त्री ने जैसे सरप्राइज किया था। स्त्री 2 ने उससे ज्यादा सरप्राइज किया है। सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस शानदार थी। बस मुझे पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव की परफॉर्मेंस ने ज्यादा सरप्राइज किया। उनका काम मुझे ज्यादा अच्छा लगा। श्रद्धा कपूर को थोड़ा और स्क्रीन टाइम देना चाहिए था। अपारशक्ति और अभिषेक ने भी काफी अच्छा काम किया है।'
फिल्म की तारीफ करते हुए दूसरे दर्शक ने कहा, 'फिल्म को काफी एंजॉय किया। आपको पता नहीं चलेगा कि मूवी कब शुरू हुई और कब खत्म हो गई। अमर कौशिक का डायरेक्शन बहुत अच्छा है। बहुत अच्छे वीएफएक्स यूज किए हैं। पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग काफी पसंद आई है। अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा। फर्स्ट हाफ और सेकंड हाफ दोनों ही अच्छा था।'
एक और दर्शक ने कहा, 'छुट्टी के दिन अगर एंटरटेनमेंट का डोज चाहिए तो स्त्री 2 जाकर देखना चाहिए। शुरू से लेकर आखिर तक आप अपनी हंसी नहीं रोक पाओगे। बहुत ही कमाल के कॉमेडी पंच डायलॉग्स हैं। डायलॉग राइटर फिल्म का हीरो है। यह फिल्म कॉमेडी हॉरर है। किसी को निर्देशन सीखनी है तो अमर कौशिक से सीखनी चाहिए।'
श्रद्धा की एक फैन ने कहा, 'बहुत टाइम के बाद श्रद्धा की फिल्म आई तो फिल्म बहुत अच्छी थी। राजकुमार राव के अभिनय से बहुत प्रभावित हूं। कैमियो रोल ने फिल्म में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म के गाने भी बहुत अच्छे हैं। फिल्म को पांच रेटिंग देना चाहती हूं।'
