Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Who is Pragya Jaiswal seen in Akshay kumar taapsee pannu film khel khel mein to know more about her career
{"_id":"66bdc560105138a7af01f5b5","slug":"who-is-pragya-jaiswal-seen-in-akshay-kumar-taapsee-pannu-film-khel-khel-mein-to-know-more-about-her-career-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pragya Jaiswal: कौन हैं 'खेल खेल में' नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के अलावा किन स्टार्स के साथ किया है काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pragya Jaiswal: कौन हैं 'खेल खेल में' नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के अलावा किन स्टार्स के साथ किया है काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:38 PM IST
सार
'खेल खेल में' फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू के साथ प्रज्ञा जायसवाल को देखकर हर कोई यही अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहै हि और जानना चाहते हैं कि आखारि कौन हैं यह अभिनेत्री। आज फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन के मुताबिक फिल्म को दर्शकों का क्या रिस्पांस मिला यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। लेकिन ये जरूर बता सकते हैं कि प्रज्ञा जायसवाल कौन हैं।
'खेल खेल में' फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू के साथ प्रज्ञा जायसवाल को देखकर हर कोई यही अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहै हि और जानना चाहते हैं कि आखारि कौन हैं यह अभिनेत्री। आज फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन के मुताबिक फिल्म को दर्शकों का क्या रिस्पांस मिला यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी। लेकिन ये जरूर बता सकते हैं कि प्रज्ञा जायसवाल कौन हैं।
प्रज्ञा जायसवाल तमिल और तेलुगु का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह साउथ इंडस्ट्री की स्टार हैं। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तमिल और तेलुगु फिल्में दी हैं। उनकी सुपरहिट तेलगु फिल्मों में नजर डालें तो 'मिर्ची बॉय', 'फेंस', 'गुट्रोडु', 'नक्षत्रंम' और 'जय जानकी नायक' जैसी फिल्में शामिल हैं।
प्रज्ञा ने साल 2014 में तमिल फिल्म 'विराट्टू आई डेगा' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। प्रज्ञा जबलपुर से ताल्लुक रखती हैं। 36 साल की प्रज्ञा ने कई तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है। प्रज्ञा ने बॉलीवुड में 'टीटू एमबीए' नाम की फिल्म से अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट निशांत दाहिया नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पाई थी।
प्रज्ञा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म 24 जून 1988 को जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी पढ़ाई पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पूरी की है। बता दें 2014 में प्रज्ञा को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए सिम्बायोसिस सांस्कृतिक पुरस्कार मिल चुका है।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, प्रज्ञा ने 2015 में तेलुगु फिल्म 'मिर्ची लांती कुर्राडू' और कृष द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा 'कांचे' में अभिनय किया है। बता दें कि प्रज्ञा ने पहले निर्देशक कृष की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इस रोल के लिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद कृष की फिल्म 'कांचे' में उन्हें रोल मिला था। प्रज्ञा ने रकुल प्रीत सिंह और जगपति बाबू अभिनीत फिल्म 'जया जानकी नायक' में एक कैमियो भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।